आपकी जीवन भर की बचत पीएफ से जुड़ी यह खबर आपको जरूर राहत पहुंचाएगी। अधिक जानकारी के लिए टैप करें...
विज्ञापन
2 of 7
EPFO
अब पीएफ खाते में कोई भी बदलाव कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने नियमों में बदलाव कर दिया है। इसके तहत अब रीजनल कमिश्नर के बजाए असिस्टेंट कमिश्नर के स्तर पर ही ऐसे मामलों पर फैसला लिया जाएगा। ईपीएफओ ने इसका सर्कुलर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
EPF
पीएफ खाते में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि से लेकर पते तक की त्रुटियों में सुधार के लिए केवल रीजनल कमिश्नर को ही अधिकार था। इस वजह से मामले ज्यादा हो जाते थे और कई-कई महीनों तक गलती में सुधार नहीं हो पाता था।
4 of 7
epfo
इसके चलते पीएफ खाते का क्लेम लेने में भी लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ईपीएफओ के पास अधिकारियों की कमी होने की वजह से भी क्लेम के मामले लटके रहते थे। लिहाजा, ईपीएफओ ने इसमें बदलाव कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 7
money
- फोटो : money
रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव ने बताया कि नए नियमों के हिसाब से अब असिस्टेंट कमिश्नर के स्तर से ही ऐसी सभी समस्याओं का निदान हो जाएगा। लिहाजा, अब पीएफ खाताधारकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
6 of 7
money shimla
पीएफ का क्लेम निकालने के लिए भी अब चक्कर काटने से मुक्ति मिलने वाली है। इसके लिए सरकार ने ‘उमंग’ मोबाइल एप लांच कर दी है। इस एप के माध्यम से आप सीधे घर बैठे ही अपने मोबाइल से क्लेम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
यह एप आपको प्ले स्टोर के अलावा एप्पल स्टोर से भी डाउनलोड की जा सकती है। आपके आवेदन के आधार पर पूरा पैसा आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगा। रीजनल कमिश्नर मनोज कुमार यादव के मुताबिक इसके लिए यह जरूरी है कि पीएफ खाताधारक को अपना खाता आधार नंबर से लिंक करना होगा। उन्होंने सभी खाताधारकों से अपील भी की है कि वह जल्द से जल्द अपना आधार नंबर खाते से लिंक कर लें।