हरीश रावत ने नानकमत्ता गरुद्वारे मेंं टेका मत्था
- फोटो : अमर उजाला
बिंद्रा ने कहा कि वर्ष 2013 में उत्तराखंड में भारी वर्षा से आई बाढ़ के दौरान हरीश रावत ने श्री हेमकुंड साहिब के क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग के नवनिर्माण, क्षतिग्रस्त राजमार्ग, राष्ट्रीय मार्ग की मरम्मत के कार्यों के साथ साथ गोविंद घाट व गोविंद धाम और जोशीमठ में फंसे यात्रियों के लिए प्रसंशनीय कार्य किया था। उस वक्त उन्होंने बड़े धैर्य व निष्पक्ष सेवा भाव से इन कार्यों को करवाया था।