कई महीनों से करोड़ों ग्राहकों को फ्री इंटरनेट और कॉलिंग की सुविधा दे रहे रिलायंस जियो जल्द करोड़ों कस्टमर्स की उम्मीदे तोड़ने वाला है।
विज्ञापन
2 of 8
jio
ग्राहक इस उम्मीद में थे कि रिलायंस फिर से अनलिमिटेड फ्री वाले ऑफर्स लाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मार्च के बाद से जिओ के फ्री ऑफर्स खत्म हो जाएंगे।
विज्ञापन
3 of 8
रिलायंस जियो
- फोटो : self
रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो की मदद से डाटा यूज के मामले में भारत ने अमेरिका सहित कई देशों को पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हर मिनट 2 करोड़ वॉयस कॉल हुए हैं।
4 of 8
जिओ बिल
भारत के लोगों ने रोज 100 करोड़ गीगा बाइट्स डाटा का यूज किया है, जो कि एक रिकॉर्ड है। इसके साथ ही इंटरनेट डाटा इस्तेमाल में रिलायंस जियो नंबर एक है।
विज्ञापन
5 of 8
jio
मुकेश अंबानी ने आगे जोड़ा कि जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ के पार हो गई है। जियो के मौजूदा यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप 99 रुपये लांच की गई है। प्राइम मेंबरशिप एक साल के लिए मान्य
रहेगी।
विज्ञापन
6 of 8
रिलायंस जियो
- फोटो : ूूपपप
प्राइम की सदस्यता के लिए जियो वेबसाइट और ऐप के साथ जियो स्टोर पर जाना है। जियो प्राइम प्लान में शामिल होने वाले ग्राहकों को हर महीने 303 रुपये देने होंगे। जिसके बाद उन्हें हैप्पी न्यू ईयर प्लान का फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
7 of 8
जियो यूजर्स को लगा जोर का झटका, जानिए कैसे
- फोटो : SOCIAL MEDIA
हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में वॉयस, वीडियो कॉलिंग, 4जी इंटरनेट समेत जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन जैसी सभी सेवाएं 31 मार्च तक ही मुफ्त हैं।
मेंबरशिप का लाभ जियो के मौजूदा 10 करोड़ ग्राहक और 31 मार्च 2017 तक जियो से जुड़ने वाले नए यूजर्स को ही मिलेगा। 1-31 मार्च तक इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन होगा।