फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा टला: काठगोदाम स्टेशन पर बाघ एक्सप्रेस का पहिया पटरी से उतरा, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

Wed, 20 Apr 2022 12:22 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 5
बाघ एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
काठगोदाम रेलवे स्टेशन यार्ड में मंगलवार सुबह शंटिंग के दौरान बाघ एक्सप्रेस ट्रेन का पिछला डिब्बा पटरी से उतर गया। हालांकि चालक ने सतर्कता का परिचय देते हुए ट्रेन रोक दी। डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद रेलवे की तकनीकी टीम ने ट्रेन के डिब्बे को उठाकर पटरी पर लाने में सफलता हासिल की।

दुर्घटना के मामले में गंभीर लापरवाही प्रकाश में आई है। हादसे के कारणों के जांच के आदेश दिए गए हैं। काठगोदाम स्टेशन के पास रेलवे यार्ड में बाघ एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार की सुबह करीब दस बजे शंटिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ट्रेन के पिछले डिब्बे के चार पहिए पटरी से उतर गए। आनन-फानन में ट्रेन के चालक ने ट्रेन रोक दी।

घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन मास्टर, पथ निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी मौके पहुंचे। यह दुर्घटना रेलवे के 41 नंबर प्वाइंट पर हुई। रेलवे की तकनीकी टीम ने डेढ़ घंटे के प्रयास के बाद पिछले डिब्बे को पटरी पर खड़ा किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेल के आला अधिकारी हरकत में आ गए। रेलवे अधिकारी इस घटना को गंभीर चूक मान रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बाघ एक्सप्रेस, काठगोदाम रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
संयोग था कि शंटिंग के दौरान कोई यात्री ट्रेन में सवार नहीं था। हालांकि रेल का यातायात भी बाधित नहीं हुआ। इस बारे में पूछने पर स्टेशन प्रबंधक चयन राय ने बताया कि वह अवकाश पर दिल्ली में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बाघ एक्सप्रेस, काठगोदाम रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
इधर, इज्जतनगर रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि यार्ड में शंटिंग के दौरान बाघ एक्सप्रेस ट्रेन के पिछले डिब्बे के चार पहिये उतरने की जानकारी मिली है।

4 of 5
बाघ एक्सप्रेस, काठगोदाम रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
इस घटना से रेल का यातायात बाधित नहीं हुआ। पूरे मामले में लापरवाही को लेकर विभागीय जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बाघ एक्सप्रेस, काठगोदाम रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में कुछ कर्मचारियों पर कार्रवाई हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें