फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के शव संग चार दिन तक घर में रहा दिव्यांग बेटा, लोगों से जो बातें कही पढ़कर आंसू रोक नहीं पाएंगे

Thu, 31 May 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
1 of 5
death
मां की मौत हो चुकी है यह मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटे को पता भी नहीं। वह जो लोगों से कहता रहा उसकी बातें पढ़कर आपकी भी आंखे नम हो जाएंगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
death
चार दिन से घर में बुजुर्ग महिला का शव सड़ता रहा। मानसिक रूप से कमजोर बेटा लोगों को इशारा करता हुआ कहता रहा कि उसकी मां न तो कुछ बोल रही है और न ही कुछ खा रही है। बावजूद इसके किसी ने उसका विश्वास नहीं किया। जब घर से बदबू आने लगी तो आसपास के लोगों ने वहां जाकर देखा तो बुजुर्ग महिला मरी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।   
 
विज्ञापन

3 of 5
death
पूर्वी अंबर तालाब में सरोज (85) अपने दो बेटों के साथ रहती थी। बड़ा बेटा 60 वर्षीय लाजपत राय मिस्त्री का काम करता है, जबकि 48 वर्षीय दूसरा बेटा देवेंद्र शर्मा उर्फ पिंटू मानसिक रूप से कमजोर है और बीमार रहता है। बताया गया है कि करीब चार दिन पहले लाजपत राय काम से दिल्ली गया था। पिछले दो-तीन से मानसिक रूप से कमजोर पिंटू लोगों को घर आने का इशारा कर रहा था।

4 of 5
death
वह  मां के न बोलने और न खाने की बात इशारे से समझा रहा था, लेकिन किसी ने उसकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार सुबह को आसपास के लोगों ने महसूस किया कि घर से बदबू आ रही है। पूर्व पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा को भी इसकी जानकारी मिली। उसके चंद्रप्रकाश बाटा कुछ लोगों को लेकर घर में घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
death
अंदर जाकर देखा कि वृद्धा मृत पड़ी है। उसके शव से काफी बदबू आ रही है। इसके बाद पूर्व पार्षद ने गंगनहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंठी ने बताया की महिला बीमार थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। महिला के एक बेटा कहीं बाहर गया है। उससे संपर्क कर जानकारी दी गई है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें