फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, रास्ते में हो गया ऐसा हादसा कि मच गई चीख पुकार, दर्दनाक तस्वीरें...

Thu, 31 May 2018 07:00 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नरेंद्रनगर/चंबा
विज्ञापन
1 of 5
accident
बंगलूरू के तीर्थयात्रियों को हरिद्वार से यमुनोत्री लेकर जा रही एक मिनी बस ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर बेमुंडा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
accident in tehri
बस में चालक-परिचालक सहित कुल 27 यात्री शामिल थे। दुर्घटना में सात यात्री चोटिल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए नरेंद्रनगर संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। बुधवार को बस हरिद्वार से तीर्थयात्रियों को लेकर यमुनोत्री जा रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
accident
शाम करीब 4.45 बजे के बस बेमुंडा के समीप विपरीत दिशा आ रही एक टाटा सूमो को पास देते वक्त मिट्टी के ऊपर जा कर सड़क पर जा पलटी। बस में सवार यात्रियों की चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस से लोगों को बाहर निकाला गया।

4 of 5
accident
दुर्घटना में पार्वती (70) पत्नी पदमा,  सुमति (45) पत्नी कुमार बी, विजया  (48) पत्नी  सुब्रहमणियम, रुकमणी (57),  शेखर  (57) पुत्र मुरगेश, गीता (47) बंकतेश, विद्या (47) पत्नी महेश सभी निवासी श्रीराम पुरम बंगलूरू चोटिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
accident
अन्य सभी 20 यात्री सुरक्षित हैं। दुर्घटना की सूचना पर डीएम सोनिका भी मौके पर पहुंची। इधर, केदारनाथ से गंगोत्री जा रहा एक टैंपो ट्रैवलर चमियाला-लंबगांव मोटर मार्ग पर घेरका बैंड पर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार आठ लोग चोटिल हो गए। प्रशासन टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही यात्री दूसरे वाहन से उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें