केंद्र सरकार की खुले में शौच से मुक्त करने की योजना उत्तराखंड के इन गांवों में अंधविश्वास के चलते थमती नजर आ रही है। उत्तरकाशी जिले के आठ गांवों में देवता का फरमान बताकर अपने घरों में शौचालय बनवाने से इनकार कर दिया है। इतना ही नहीं क्षेत्र के कई परिवारों ने अपने पक्के शौचालय ध्वस्त कर खुले में शौच जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
2 of 9
नागराजा से शौचालय बनाने की अनुमति मांगते अधिकारी
- फोटो : अमरउजाला
आज बुधवार को भारत सरकार की योजना संचालित करने वाले एजेंसी स्वजल ने क्यारी दशगी में पंचायत बुलाई। नागराजा देवता को अवतरित करवाकर उन्हें कुछ शर्तों के साथ शौचालय बनवाने के लिए मनाने की कोशिश तो की किंतु गांव के लोग अभी भी पशोपेश की स्थिति में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 9
toilet
स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत इस वर्ष स्वजल ने उत्तरकाशी जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शत प्रतिशत शौचालय निर्माण का लक्ष्य रखा है। लेकिन स्थानीय लोग अंधविश्वास के चलते शौचालय बनवाने से डर रहे हैं।
4 of 9
toilet
पहले चिन्यालीसौड़ के क्यारी दशगी, बनोट पल्ला, तराकोट, रमोली, बदाल्डा, सूरी, मथाली एवं जिब्या में शौचालय बनाने के अभियान शुरू करने गए स्वजल कर्मियों को ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शौचालय अपवित्रता का प्रतीक है और इसको बनाने से ईष्ट देवता नाराज होते हैं। अंधविश्वास तथा देवता के फरमान की कुछ लोगों द्वारा मनमानी व्याख्या से क्षेत्र में अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन
5 of 9
शौचालय से भी छात्र-छात्राओं को राहत नहीं
- फोटो : अमर उजाला
इसीलिए बुधवार को क्षेत्र में आहूत पंचायत में स्वजल के मैनेजर वित्त रणवीर सिंह रावत, डा. लोकेंद्र चौहान, जिला मुख्यालय से ट्रेनी आईएएस नीतिका खण्डेलवाल, सीडीओ आनंद सिंह सहित चिन्यालीसौड़ ब्लाक व तहसील के अधिकारी सहित करीब 200 ग्रामीणों की पंचायत हुई।
विज्ञापन
6 of 9
nag devta
- फोटो : अमरउजाला
अधिकारियों के अनुरोध पर क्षेत्र के प्रमुख नागराजा देवता का पश्वा टिपरा गांव के रामलाल पर अवतरित हुआ। नागराजा के सहयोगी सिदुआ भी केसर सिंह भंडारी पर अवतरित हुआ।
विज्ञापन
7 of 9
toilet
- फोटो : फाइल फोटो
देवता को पूछने पर उन्होंने बताया कि मंदिर से 20 मीटर की दूरी से बाहर तथा उत्तर पूर्व दिशा को छोड़ शौचालय बनाया जा सकता है। किसी घर के पास निर्दिष्ट दिशा में खाली जगह न मिलने पर उसे शौचालय बनाने की अनुमति पर देवता ने कुछ स्पष्ट नहीं किया।
8 of 9
शौचालय
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
इस पंचायत में शामिल जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह भंडारी, बिमला नौटियाल, तथा जिब्या के प्रधान नत्थी सिंह भंडारी का कहना है कि वास्तुशास्त्र के हिसाब से भी घर के आगे तथा उत्तर पूर्व की दिशा में शौचालय का निर्माण नहीं किया जाना चाहिए।
अब देवता के फरमान के स्पष्ट होने से इस पर कितने लोग अमल करते हैं यह भविष्य ही बताएगा। वह भी ऐसी स्थिति में जब भारत सरकार द्वारा इस वर्ष पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और चिन्यालीसौड़ ब्लाक इस कार्यक्रम में जिले में सबसे नीचे पायदान पर है।