रुद्रपुर,केलाखेड़ा, बाजपुर, जसपुर, खटीमा, किच्छा में भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी से नाराज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रुद्रपुर के खेड़ा स्थित धार्मिक स्थल में नमाज के बाद प्रदर्शन किया। देश के कई हिस्सों में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा को देखते हुए हरिद्वार में भी पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने सभी थानों और कोतवाली प्रभारियों को सख्ती बरतने के आदेश दिए हैं। साथ ही किसी भी तरह से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद पांच से अधिक स्थानों पर लोगों ने प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी।
वहीं रुद्रपुर केलाखेड़ा बाजपुर जसपुर खटीमा और किच्छा में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। करीब 20 मिनट तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस के समझाने पर सभी लोग घरों को चले गए। पुलिस टीम करीब दो घंटे बाद तक मौके पर मौजूद रही। इधर, एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी पर शहर में प्रदर्शन करने का प्रयास किया गया था। पुलिस को इसकी सूचना पहले से ही थी। पुलिस ने पहले ही पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था।