फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#आपकेलिए: अब पति-पत्नी दोनों को मिल सकती है वृद्धावस्था पेंशन, कवायद शुरू

Mon, 15 Apr 2019 08:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
वृद्धावस्था पेंशन योजना में पति-पत्नी दोनों को पेंशन देने के लिए समाज कल्याण विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 15 अगस्त 2018 को इसकी घोषणा की थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक - फोटो : PIT
अभी तक परिवार में पति-पत्नी के जीवित होने पर एक को ही पेंशन योजना का लाभ मिलता है। लेकिन अब सरकार दोनों बुजुर्ग दंपति को पेंशन की सुविधा देना चाहती है। जिससे प्रदेश में पेंशन धारकों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत का इजाफा होगा।
विज्ञापन

3 of 5
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
प्रदेश सरकार वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत बुर्जुगों को प्रतिमाह 800 से 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन देती है। इसमें 60 से 79 आयु वर्ग के बुजुर्गों को 800 रुपये और 80 साल से ऊपर को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है।
 

4 of 5
प्रतीकात्मक - फोटो : www.pexels.com
प्रदेश में वर्तमान में करीब साढ़े चार लाख पेंशन धारक हैं। समाज कल्याण विभाग ने अब मुख्यमंत्री की घोषणा को लागू करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक
विभागीय सूत्रों के अनुसार पति-पत्नी दोनों को पेंशन का लाभ देने से प्रदेश में पेंशन धारकों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। जिससे सरकार के खजाने पर सालाना 135 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार बढ़ेगा। विभाग के प्रस्ताव पर शासन में इसे लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। ( नोटः आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें