इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अकेले जून माह में चार लाख से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंचे हैं। 7 जून को तो 36 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जो एक दिन में सबसे अधिक दर्शनार्थियों का नया रिकार्ड है। यहीं नहीं, केदारनाथ यात्रा ने शुरूआती 45 दिनों में ही बीते वर्ष पहुंचे 7 लाख 32 हजार से अधिक यात्रियों का रिकार्ड भी तोड़ दिया था।