फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन मनाने रामनगर की खूबसूरत वादियों में पहुंचीं सपना चौधरी, खास तरीके से मनाया जश्न

Fri, 27 Sep 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी - फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए रामनगर पहुंचीं डांसर सपना चौधरी ने जमकर धमाल मचाया। जन्मदिन मनाने के बाद वह रामनगर से चली भी गईं। सपना ने फिर से आने का वादा किया। उनके यहां पहुंचने की किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
रामनगर पहुंचीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
डांसर सपना चौधरी मंगलवार शाम रामनगर पहुंची। वह यहां बकराकोट स्थित ब्राइस केप्स रिजोर्ट में ठहरीं, जहां पर रामनगर के सिंगर एवं कार्यक्रम प्रायोजक अरहान जैश ने उनके जन्मदिन के कार्यक्रम की तैयारी की हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 5
रामनगर पहुंचीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
अरहान ने बताया कि 25 सितंबर को सपना चौधरी का जन्मदिन था। इसी के तहत रात करीब 12 बजे रिजोर्ट में उनका जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सपना चौधरी ने भी ‘पल-पल, तेरी याद सतावे से’ सहित कई गाने गाए, जिन्हें सुनकर रिजोर्ट में आए पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए।

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने अपने परिवार वालों के साथ ही खास गुड़िया वाला केक काटकर जश्न मनाया। रात में जन्मदिन मनाने के बाद सपना चौधरी बुधवार सुबह दिल्ली के लिए निकल गईं। अरहान जैश के अनुसार सपना चौधरी ने रामनगर दोबारा आने का वादा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रामनगर पहुंचीं सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इस निजी कार्यक्रम में भी खूब लटके-झटके दिखाए और सबका दिल भी जीता। आयोजन में सपना के पारिवारिक सदस्य व कुछ करीबी लोग शामिल हुए। सपना के जन्मदिन के आयोजन से जुड़े कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। बता दें कि सपना चौधरी बिग बॉस के बाद लोकसभा चुनाव में भी खासी सुर्खियों में छाई रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें