फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2021: औली- नैनीताल में पर्यटकों से पैक हुए होटल, बर्फबारी का इंतजार, मसूरी में 20 फीसदी बुकिंग कैंसिल

Wed, 30 Dec 2020 10:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ/मसूरी
विज्ञापन
1 of 9
औली पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में औली पहुंच गए हैं। होटल तो पैक हैं बस अब पर्यटकों को बर्फबारी का इंतजार है। वहीं, देहरादून जिले में पार्टियों पर रोक के कारण अब पहाड़ों की रानी मसूरी में करीब बीस प्रतिशत पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग कैंसिल कर दी है। उधर, नैनीताल के होटलों में भी 60-70 फीसदी बुकिंग आ चुकी है।
विज्ञापन

2 of 9
औली में रोपवे के लिए अपनी बारी का इंतजार करते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को बड़ी संख्या में पर्यटक रोपवे और सड़क मार्ग से औली पहुंचे। रोपवे से औली का दीदार करने के लिए पर्यटकों में मारामारी रही। स्थिति यह रही कि सुबह दस बजे तक ही पूरे दिन के टिकट बिक गए। अब पर्यटकों को बर्फबारी का बेसब्री से इंतजार है। औली और जोशीमठ में सभी होटल बुक हो चुके हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
औली में रोपवे सेंटर पर लगी पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का जश्न मनाने के लिए बुधवार को पर्यटक रोपवे और सड़क मार्ग से वादियों का आनंद लेने पहुंचे। पर्यटकों की आमद से व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। हालांकि चारों ओर चोटियों पर बर्फ जमी हुई है, लेकिन पर्यटकों को औली में बर्फबारी का इंतजार है। 

4 of 9
औली में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को रोपवे से औली के दीदार के लिए बुकिंग काउंटर पर सुबह आठ बजे से ही लाइन लग गई। सुबह 10 बजे तक सारे टिकट बिक गए। वहीं औली में चेयर लिफ्ट से दिनभर पर्यटकों की आवाजाही रही। गढ़वाल मंडल विकास निगम जोशीमठ के प्रबंधक प्रदीप मंद्रवाल का कहना है कि 31 दिसंबर तक की बुकिंग फुल हो चुकी है। औली में तापमान अधिकतम दो और न्यूनतम -4 है। 
विज्ञापन

5 of 9
मसूरी में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं, न्यू ईयर पर मसूरी में होटलों की बुकिंग फुल रहती थी। यहां तक कि रूम के लिए वेटिंग चलती थी। लेकिन इस बार केवल 70 प्रतिशत बुकिंग ही हो पाई है। पार्टियों पर रोक के कारण बीस प्रतिशत  बुकिंग कैंसिल कर दी गई है। साथ ही दून में भी होटल व्यवसायियों का यही हाल है। यहां भी केवल 50 प्रतिशत की बुकिंग हो पाई ही है। 
विज्ञापन

6 of 9
मसूरी में फोटो लेते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
मसूरी होटल एसोसिएशन के महासचिव संजय अग्रवाल का कहना है कि नई एसओपी के बाद सभी होटलों ने सार्वजनिक पार्टियों से किनारा कर दिया है। जिसके कारण काफी बुकिंग भी रद्द हो चुकी हैं। नई एसओपी के कारण इस बार होटल में किसी पार्टी का आयोजन नहीं होगा। केवल रेस्टोंरेंट खुला रहेगा। 
विज्ञापन

7 of 9
धनोल्टी में पड़ी बर्फ - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
व्यापार मंडल धनोल्टी के महामंत्री जगदीश सेमवाल ने बताया कि धनोल्टी में बर्फ देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी दूर-दूर से पहुंचे रहे हैं। यहां करीब 80 फीसदी होटल फुल हो गए हैं। 

8 of 9
नैनीताल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
नए साल के जश्न के लिए कुमाऊं के पर्यटक स्थल तैयार हैं। पर्यटकों के स्वागत के लिए हर जतन किए जा रहे हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इस बार नए साल का उल्लास भी पिछले वर्षों के मुकाबले कुछ सहमा-सहमा सा है। प्रमुख पर्यटन स्थलों नैनीताल, कौसानी, मुनस्यारी, चौकोड़ी में सैलानी आ तो रहे हैं लेकिन अभी तक कई जगह होटलों में 20 से लेकर 70 फीसदी तक बुकिंग होनी बाकी है। 
विज्ञापन

9 of 9
नैनीताल में घूमते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
रानीखेत होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि होटल-रिजॉर्टों में मात्र 30 फीसदी की बुकिंग है। नैनीताल के होटलों में 60-70 फीसदी बुकिंग आ चुकी है। अल्मोड़ा के होटलों में पर्यटकों को 31 दिसंबर के मौके पर मडुए की रोटी, भट की दाल, कापा, डुबके, चुरकानी, गहत आदि कुमाऊंनी व्यंजन परोसे जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें