पहाड़ों की रानी मसूरी में दो दिन पहले हुई सीजन की पहली बर्फबारी के बाद अब पाला जानलेवा बन गया है। मसूरी के कैंपटी मार्ग पर पाले के कारण दो कार और एक स्कूटी फिसल गई। इस दौरान आठ लोगों को चोट आई। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
2 of 7
मसूरी में पड़ा पाला
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को पाले में वाहनों के फिसलने की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस कर्मियों की टीम मौक पर पहुंची। जानकारी के अनुसार, कार संख्या यूके 07 बीके 1568 पाले में फिसल कर इंदिरा कालोनी वाली सड़क पर गिर गई। जिसमें अनुज ,गोविंद रावत और दक्षित को हल्की चोट आई।
विज्ञापन
3 of 7
मसूरी में पाले में फिसली कार
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटनाग्रस्त कार से जैसे ही तीनों लोग बाहर निकले उसी समय दूसरी कार संख्या एचआर 16 एच 6402 भी उसी स्थान से फिसलकर सड़क से नीचे पहले से गिरी कार के उपर गिर गई। दूसरी कार में चार लोग सवार थे सभी लोगों को मामूली चोट आई।
4 of 7
मसूरी में पाले में फिसलकर रेलिंग पर चढ़ी कार
- फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाल देवेन्द्र सिंह असवाल ने बताया कि हरियाणा नंबर की कार में ताहिर, परवेज, दानिश और राजा सवार थे। सभी लोग यूपी के मुज्जफरनगर नगर से कैंपटी घूमने आए थे। घटना में दोनों वाहनों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
5 of 7
मसूरी में सड़क पर पड़ा पाला
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, तीसरी घटना भी उसी स्थान पर हुई जिसमें कैंपटी की ओर जा रहा स्कूटी सवार पाले पर फिसल गया। जिसमें एक युवती को चोट आई है। बता दें कि इन दिनों मसूरी कैंपटी रोड, सुवाखोली ,धनोल्टी रोड पर खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
6 of 7
नीति घाटी में जमा झरना
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, चमोली जिले में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद नीती और माणा घाटी में तापमान में भारी गिरावट आई है। इसके कारण नीती और माणा घाटी में नदी और नाले जम गए हैं।
यहां अधिकतम तापमान माइनस 3 और न्यूनतम -9 तक जा रहा है। जोशीमठ, गोपेश्वर, नंदप्रयाग, पोखरी, मोहनखाल, रामणी गांव, तपोवन में शीतलहर चल रही है। अत्यधिक ठंड होने के कारण लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हैं।