इन तीन निगमों के कर्मचारियों के लिए आने वाला साल खुशखबरी लेकर आया है। कर्मचारियों को सेवंथ पे कमिशन के हिसाब से तनख्वाह मिलेगी।
विज्ञापन
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तराखंड के तीनों ऊर्जा निगमों (यूपीसीएल, यूजेवीएनएल और पिटकुल) के कर्मचारियों को अब संशोधित पे-मैट्रिक्स का लाभ मिलेगा। इस मुद्दे को लेकर ऊर्जा सचिव के हुए समझौते के बाद संशोधित शासनादेश (जीओ) जारी कर दिया गया है। ऊर्जा निगमों के कर्मियों को एक जनवरी 2016 से सातवें वेतनमान के मुताबिक संशोधित पे-मैट्रिक्स का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
3 of 6
money
ऊर्जा कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने संबंधी जीओ 25 सितंबर को जारी किया गया था। इस जीओ में ऊर्जा कर्मियों को सातवें वेतनमान का लाभ देते हुए उनके पे-मैट्रिक्स और एसीपी (एश्योर्ड करियर प्लान) में बदलाव कर दिया गया था।
4 of 6
trivendra singh rawat
इसको लेकर ऊर्जा कर्मियों ने वर्क टू रूल (नियमानुसार कार्य) आंदोलन शुरू कर दिया था और पांच जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ऊर्जा निगमों की यूनियनों के पदाधिकारियों और ऊर्जा सचिव राधिका झा के बीच शुक्रवार को समझौता वार्ता हुई थी। वार्ता में पे-मैट्रिक्स में संशोधन करने पर सहमति बन गई थी।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इसके बाद यूनियनों ने आंदोलन को स्थगित करते हुए हड़ताल वापस ले ली थी। वित्त विभाग की सहमति के बाद ऊर्जा सचिव राधिका झा की ओर से ऊर्जा निगमों के कर्मियों के लिए संशोधित पे-मैट्रिक्स का आदेश जारी कर दिया गया है। इस पे-मैट्रिक्स का लाभ एक जनवरी 2016 से 30 नवंबर 2017 के बीच ऊर्जा निगमों में ज्वाइन करने वाले नए कर्मियों को भी मिलेगा।
ऊर्जा निगमों की यूनियनों ने संशोधित पे-मैट्रिक्स का आदेश जारी करने का स्वागत किया है। यूनियनों ने ग्रेड पे 3000 और ग्रेड 4200 को वेतन संरक्षण ( पे प्रोटेक्शन) प्रदान करने की मांग है। साथ ही मांग की है कि जिस ग्रेड पे पर ऊर्जा निगमों में कोई पद नहीं है उसे विलुप्त किया जाएगा।