पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास को हम चरितार्थ करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मेरे सीनियर लोगों ने पहले जो काम किए हैं, जो आधारशिलाएं रखी हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। बताया कि उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने का प्रस्ताव दे दिया है। उनकी ओर से जो भी निर्देश मिलेंगे, उसी हिसाब से शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा। उन्होंने मंत्रिमंडल में बदलाव के सवाल पर कहा कि अभी तमाम लोगों को नए पोर्टफोलिया बंटे थे। फिर भी अभी हम होमवर्क करेंगे, उसके बाद ही कोई फैसला लेंगे।