पूर्व सीएम और वयोवृद्ध कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी जब बुधवार को अपने गांव पहुंचे तो वर्षों बाद उन्हें देख परिजन भी गदगद हो उठे। खुद को अपनों के बीच पाकर तिवारी भी भावुक हो उठे।
Trending Videos
विज्ञापन
जब वर्षों बाद एनडी पहुंचे अपने गांव, देखिए तस्वीरों में
2 of 5
नारायण दत्त तिवारी बुधवार को अपने गृह क्षेत्र पदमपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने पत्नी और बेटे के साथ सोमवारी महाराज के आश्रम पहुंचकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
जब वर्षों बाद एनडी पहुंचे अपने गांव, देखिए तस्वीरों में
3 of 5
हल्द्वानी से पदमपुरी तक लोगों ने जगह-जगह फूलमालाएं पहनाकर तिवारी का स्वागत किया। शाम करीब 3:30 बजे अपने गांव पहुंचने पर तिवारी का ग्रामीणों ने बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया।
जब वर्षों बाद एनडी पहुंचे अपने गांव, देखिए तस्वीरों में
4 of 5
उन्होंने परिजनों की कुशलक्षेम जानी और बच्चों को दुलारा भी। कहा कि उन्हें हमेशा अपने इस क्षेत्र से खासा लगाव रहा है। उनके जो पुराने साथी आज उनके बीच नहीं हैं, वह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
जब वर्षों बाद एनडी पहुंचे अपने गांव, देखिए तस्वीरों में
5 of 5
इस दौरान क्षेत्र के कई बुजुर्गों ने भी तिवारी से भेंट की और पुरानी यादें साझा कीं। इससे पहले भीमताल के तल्लीताल में पूर्व चेयरमैन किशोर सिंह नेगी, सतीश लाल वर्मा, विपिन सनवाल व प्रवीण पांडे आदि ने तिवारी का स्वागत किया।