राजधानी देहरादून में उस वक्त कोहराम मच गया जब एक इनोवा कार ने दो घरों के चिरागों को रौंद डाला। बच्चों की मौत की खबर सुनकर उनके परिजन बदहवास हो गए। विजय कॉलोनी मोड़ पर असंतुलित होकर फिसली स्कूटी से गिरे दो छात्रों को इनोवा ने रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। तस्वीरें...
विज्ञापन
PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम
2 of 7
स्कूटी चला रहा एक छात्र गिरने से घायल हो गया। दो छात्रों की मौत से
आक्रोशित लोगों ने डालनवाला कोतवाली में जमकर हंगामा किया। भीड़ इनोवा चालक
को मारने दौड़ी, लेकिन पुलिस ने बचा लिया। आरोप लगाया है कि दोनों छात्र
पैदल जा रहे थे, जिन्हें इनोवा चालक ने तेज रफ्तार की वजह से कुचल दिया।
पुलिस ने इनोवा चालक पर हिट एंड रन का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम
3 of 7
हादसे के बाद इनोवा चालक उस्मान निवासी गांधी ग्राम पुलिस के साथ तीनों छात्रों को अपनी कार से दून अस्पताल लाया, जहां पर विपुल और कार्तिक को मृत बता दिया गया। अनुपम को श्री महंत इंदिरेश अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर पाते ही तीनों छात्रों के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे।
PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम
4 of 7
हाथीबड़कला स्थित केंद्रीय विद्यालय-टू में 12वीं के छात्र विपुल (18) निवासी बल्लूपुर, कार्तिक मित्तल (17) निवासी लुनिया मोहल्ला और अनुपम (17) निवासी विजय कॉलोनी ने मंगलवार (20 अक्टूबर) को विद्यालय में एक्सट्रा क्लास ज्वाइन की थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे अनुपम अपनी स्कूटी से दोनों साथियों को लेकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम
5 of 7
दो छात्रों की मौत से गुस्साए महिलाओं और पुरुषों ने डालनवाला कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया। परिजनों की मांग पर पुलिस इनोवा चालक उस्मान को लेकर डालनवाला कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम
6 of 7
इसी बीच उग्र लोगों ने पुलिस वाहन में चालक से मारपीट करने की कोशिश की। इस धक्कामुक्की में सीओ अरुण पांडेय की उंगली जख्मी हो गई। बाद में पुलिस इनोवा चालक को अपने वाहन में लेकर चली गई। इस दौरान ईंट नहीं मिलने पर लोगों ने एक ठेली से सेब उठाकर पुलिस वाहन पर फेंके।
PIX: जब सड़क पर इनोवा ने बच्चों को कुचला तो मचा कोहराम
7 of 7
इसके बाद देर शाम तक हंगामा चलता रहा। लोगों की मांग थी कि चालक को उनके सामने लाया जाए। पुलिस ने किसी तरह समझाकर लोगों को शांत किया। पुलिस ने इनोवा को सीज करने के साथ चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।