फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri 2024: सीएम धामी ने पत्नी संग किया कन्या पूजन, तस्वीरों में देखिए कैसे सज-धज कर पधारीं 'नन्ही देवियां'

Fri, 11 Oct 2024 12:16 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
कन्या पूजन करते सीएम धामी व उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर माता दुर्गा के आखिरी स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की गई। नवरात्र के नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा करने का विधान होता है और महा अष्टमी और नवमी तिथि को कन्या पूजन करते हुए मां की विदाई होती है। शुक्रवार को घरों और मंदिरों में कन्यापूजन किया गया। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासकीय आवास पर शारदीय नवरात्र के नवम् दिवस पर अष्ट सिद्धियों की दात्री मां सिद्धिदात्री की आराधना कर लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की। साथ ही सम्पूर्ण विधि-विधान से देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आदिशक्ति मां भगवती सभी प्रदेशवासियों का कल्याण करें और उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें, ऐसी कामना करता हूं।
विज्ञापन

2 of 10
कन्या पूजन करते सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला

इस बार शारदीय नवरात्रि पर दो तिथियां एक ही दिन पड़ने की वजह से अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति थी।

विज्ञापन

3 of 10
कन्या पूजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों के मन में यह भ्रम बना है कि महा अष्टमी और नवमी तिथि 11 अक्तूबर को मनाएं या फिर 12 अक्तूबर को। शास्त्रों में नवरात्रि पर अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने का विशेष महत्व होता है। 

4 of 10
सीएम धामी नन्ही बच्ची के साथ मुस्कुराते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंचांग की गणना के मुताबिक आश्विन माह की अष्टमी तिथि की शुरुआत 10 अक्तूबर को हो गई, जिसका समापन 11 अक्तूबर को दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर हुआ। इस तरह से अगर उदया तिथि के आधार पर बात करें तो अष्टमी तिथि 11 अक्तूबर को ही मनाई गई। जिन लोगों ने अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन किया। उन लोगों ने 11 अक्तूबर को दोपहर अष्टमी तिथि के समापन के पहले तक पूजा संपन्न कर व्रत का पारण कराया।

ये भी पढ़ें...Rudraprayag: पांच युवाओं ने मद्महेश्वर घाटी में खोजा 78 किमी लंबा ट्रैकिंग रूट, डिजिटल मैप किया तैयार, तस्वीरें
विज्ञापन

5 of 10
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवरात्रि में व्रत रखने के बाद कन्या पूजन करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देती हैं। इसके साथ ही कन्या पूजन करने से कुंडली में नौ ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है। कन्या पूजन करने से माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
विज्ञापन

6 of 10
कन्यापूजन के लिए बैठे सीएम धामी। साथ में उनकी पत्नी व पुत्र - फोटो : अमर उजाला
मान्यता है कि बिना कन्या पूजन के नवरात्र का पूरा फल नहीं मिलता है। कन्या पूजन करने से परिवार के सभी सदस्यों के बीच प्रेम भाव बना रहता है और सभी सदस्यों की तरक्की होती है।
विज्ञापन

7 of 10
परिवार के साथ सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
  •  2 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की कन्या की पूजा करने से व्यक्ति को अलग-अलग फलों की प्राप्ति होती है। जैसे कुमारी की पूजा करने से आयु और बल की वृद्धि होती है। 

8 of 10
सीएम धामी व उनकी पत्नी गीता धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
त्रिमूर्ति की पूजा करने से धन और वंश वृद्धि, कल्याणी की पूजा से राजसुख, विद्या, विजय की प्राप्ति होती है। 

9 of 10
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालिका की पूजा से सभी संकट दूर होते हैं और चंडिका की पूजा से ऐश्वर्य व धन की प्राप्ति होती है। 

ये भी  पढ़ें...Dehradun: अफसरों की गुडमॉर्निंग हुई कुछ ऐसी...डीएम साहब की घंटी पर दाैड़ पड़े ; एक एक्शन से मच गई हलचल
विज्ञापन

10 of 10
पत्नी गीता धामी संग पूजा करते सीएम धामी। - फोटो : अमर उजाला
शांभवी की पूजा से विवाद खत्म होते हैं और दुर्गा की पूजा करने से सफलता मिलती है। सुभद्रा की पूजा से रोग नाश होते हैं और रोहिणी की पूजा से सभी मनोरथ पूरे होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें