फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हमेशा जल्दी में रहा, अब जल्दी ही चला गया' पिता ने जिस तरह बताई शहीद की जीवन गाथा, पढ़कर भर आएगा दिल

Tue, 19 Feb 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 10
martyr major chitresh bisht
राजौरी में आईईडी विस्फोट में शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट का आवास देहरादून में नेहरू कॉलोनी में है। घर में सांत्वना देने वाले लोगों का जमावड़ा लगा है।
 
विज्ञापन

2 of 10
chitresh singh
पिता एसएस बिष्ट को सब समझा रहे हैं लेकिन उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मन पर पहाड़ जैसा बोझ है।

 
विज्ञापन

3 of 10
martyr major chitresh bisht
सवाल परेशान कर रहा है, जिस छोटे लाडले बेटे को कभी गोद में खिलाया। अंगुली पकड़कर चलना सिखाया। अब उसे इस हालत में कैसे देख पाऊंगा। हर आने-जाने वाले के सामने पिता अपने शहीद बेटे की ही बात कर रहे हैं।
 

4 of 10
आवास पर पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
रूंधे गले से बोले...हमेशा जल्दी में ही रहा। अब जल्द ही चला भी गया...कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू टपकने लगे। आसपास बैठे लोगों ने उन्हें ढाढ़स बंधाया। कभी जिंदादिल इंस्पेक्टर रहे एसएस बिष्ट आज बेटे के गम में टूट चुके हैं।
 
विज्ञापन

5 of 10
martyr major chitresh bisht
घर के आंगन में सोनू का पहला कदम और सरहद पर मेजर चित्रेश की आखिरी सांस... सब मानो जैसे उनकी आंखों के सामने ही चल रहा था। बचपन से लेकर अब तक की हर बात को याद कर बोले...सोनू, बेटे तू हमेशा जल्दी में ही रहा।
 
विज्ञापन

6 of 10
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
सब बच्चों से अलग सात माह में ही पैदा हो गया। सब बच्चों से अलग दस माह में ही अपने पैरों से चलने लगा। सब दोस्तों से अलग जल्द ही सेना में अफसर बन गया और अब...फिर जुबान लड़खड़ा गई। गला रूंध गया...अब जल्द ही चल भी गया।
 
विज्ञापन

7 of 10
शहीद चित्रेश बिष्ट (फाइल फोटो)
मेजर चित्रेश के साथ आईएमए में प्रशिक्षण लेने वाले एक अधिकारी ने बताया कि वे किसी भी चुनौती से नहीं डरते थे। आईएमए से ही उनके जोश की तारीफ होती थी।

 

8 of 10
martyr chitresh bisht
शहीद मेजर चित्रेश बिष्ट के घर के बाहर दिनभर लोगों का जमावड़ा रहा। दिनभर उनके घर के बाहर भारत माता की जय, शहीद चित्रेश अमर रहे के नारे लगते रहे।

9 of 10
martyr major chitresh bisht - फोटो : अमर उजाला
हाल में ही सेना से रिटायर राजीव कंसवाल भी शहीद मेजर चित्रेश के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बड़े अभियानों में चित्रेश सेना की पहली पसंद रहते थे। राजीव दो साल मेजर चित्रेश के साथ भी रहे। राजीव ने बताया कि पूरी टीम को पीछे कर वह हर काम में खुद आगे रहते थे।
विज्ञापन

10 of 10
chitresh singh
मेजर चित्रेश के पिता भी कहते हैं कि पहली बार सोनू जब एनएसजी ट्रेनिंग के लिए गया तो पैर में दिक्कत हो गई। उसे वापस लौटना पड़ा। बावजूद इसके वह एनएसजी में जाने के लिए फिर तैयारी करने लगा। दूसरी बार भी पांव में दिक्कत की वजह से वह एनएसजी में नहीं जा पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें