उत्तराखंड के गढ़रत्न विश्वप्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के स्वास्थ्य की कामना के लिये आज हर कोई दुआ मांग रहे हैं। लेकिन आपको बता दें कि एक समय था जब नेगी दा ने अपने गीतों से भाजपा के इन दो दिग्गजों की नींद उड़ा दी थी। जानिए कैसे...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
narendra singh negi
दरअसल नरेंद्र सिंह नेगी उत्तराखंड के सबसे पसंदीदा लोकगायक है। उन्होंने उत्तराखंड की हर छोटी बड़ी चीज पर गीत लिखे हैं। ऐसे में उन्होंने राजनेताओं को भी नहीं छोड़ा। एनडी तिवारी से लेकर रमेश पोखरियाल निशंक और दूसरे बड़े नेताओं के ऊपर उन्होंने अपने गानों से ऐसे तंज कसे जिसका नेताओं को काफी नुकसान झेलना पड़ा था।
विज्ञापन
3 of 6
एनडी तिवारी
- फोटो : AmarUjala
एनडी तिवारी(पहले कांग्रेस में थे) की सरकार में उनका गाया हुआ गाना 'नौछमी नारेणा' ने तो उत्तराखंड में धूम मचा दी थी। ये गीत इतना हिट हुआ कि विपक्ष ने सरकार के ऊपर गाने को लेकर ही हल्ला बोल दिया था।
4 of 6
रमेश पोखरियाल निशंक
- फोटो : file photo
नरेंद्र सिंह नेगी ने लाल बत्तियों को लेकर नारायण दत्त तिवारी पर जो गाना बनाया था उसको लेकर खुद नारायण दत्त तिवारी को बयान जारी करने पड़े थे। इतना ही नहीं पार्टी आलाकमान सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक इन गानों की गूंज सुनाई दी थी।
विज्ञापन
5 of 6
narendra singh negi
हालांकि उनके गीतों से उन्होंहने कांग्रेस नेताओं पर ही कटाक्ष किया हो बल्कि सत्ता में आए बीजेपी के नेता रमेश पोखरियाल निशंक को लेकर भी उन्होंने गीत गाया था, जिसमें सरकार के कामों को लेकर उन्होंने खूब तंज कसे।
नरेंद्र सिंह नेगी का यह गाना 'रिश्वत की मीठी भात' भी खूब हिट हुआ। इस गाने को लेकर निशंक के ऊपर कांग्रेसियों ने खूब हमला बोला था। बता दें कि नरेंद्र सिंह नेगी जनता के सामने सरकारों की कारगुजारी और सत्ता का पूरा काला चिट्ठा अपने गानों से रखते आये हैं।