फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST से खत्म हुई इस जगह की 148 साल पुरानी अंग्रेजों के जमाने की परंपरा

Sat, 01 Jul 2017 05:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चकराता
विज्ञापन
1 of 6
GST
गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) से जहां पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है, वहीं एक जगह ऐसी भी है जो इस टैक्स के लागू होने से बेहद खुश है। दरअसल जीएसटी के बाद यहां 148 साल पुरानी अंग्रेजों के जमाने की एक परंपरा खत्म हो गई। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
gst
यह जगह है उत्तराखंड का चकराता छावनी क्षेत्र। यहां रहने वाले लोगों को 148 वर्ष पुराने अंग्रेजों के जमाने के कर से मुक्ति मिल गई। अभी तक पूरे देश में केवल चकराता ही ऐसा कैंट एरिया था, जहां आजादी के बाद भी चुंगी वसूली जाती है। लेकिन जीएसटी लागू होने के बाद एक जुलाई से छावनी क्षेत्र में रहने वालों को अब चुंगी कर नहीं अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन

3 of 6
GST
वर्ष 1869 में चकराता कैंट बसाया गया था। तब अंग्रेजी हुकूमत छावनी क्षेत्र में आने वाले सामान पर कर वसूलती थी। 1947 में आजादी के बाद देश के 60 कैंट क्षेत्रों में चुंगी प्रथा को समाप्त कर दिया गया, लेकिन एक मात्र चकराता ही ऐसा कैंट बचा, जहां नमक से लेकर नए घरेलू सामान तक की कीमत पर 3-5 प्रतिशत तक चुंगी वसूली जाती थी। 
 

4 of 6
GST
लिहाजा क्षेत्र में सामान अन्य इलाकों की अपेक्षा महंगा बिकता था। यही नहीं छावनी क्षेत्र से माल लेकर गुजरने वाले हर वाहन से बहती के रूप में कर वसूला जाता था। जो एक ट्रक पर 200-1000 रुपये तक होता था। अधिशासी अधिकारी जोंस विकास ने बताया कि गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) लागू होने के बाद चुंगी वसूली की व्यवस्था भी समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

5 of 6
gst give employment
चुंगी व्यवस्था को समाप्त करने के लिए क्षेत्र के व्यापारियों ने बड़े आंदोलन किए। मामला कोर्ट भी पहुंचा, लेकिन व्यापारियों की कमजोर पैरवी से केस खारिज हो गया और टैक्स पूर्व की तरह वसूला जाता रहा। अब जीएसटी के बाद व्यापारियों को इस कर से राहत मिल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
GST
व्यापार मंडल अध्यक्ष विवेक अग्रवाल, तीर्थ कुकरेजा, पंकज जैन, राहुल चांदना, अमित अरोड़ा, केसर चौहान, प्रताप चौहान, डॉ. सरदार सिंह का कहना है कि चुंगी टैक्स समाप्त होने के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों को देश के अन्य हिस्सों की तरह एक समान रेट पर समान मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें