फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital: 150 फीट की ऊंचाई पर अचानक रुक गई रोपवे ट्रॉली, एक घंटे हवा में अटकी रहीं 12 जिंदगियां, तस्वीरें

Thu, 27 Jul 2023 08:51 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
1 of 6
नैनीताल में हवा में अटकी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
नैनीताल में रोपवे से जा रहे यात्रियों की जान उस वक्त हलक में आ गई जब तकनीकी खराबी के चलते ट्राॅली अचानक बीच में ही रुक गई।  इससे ट्राॅली में सवार 12 यात्री एक घंटे तक हवा में ही लटके रहे। 

केएमवीएन प्रबंधन की तकनीकी टीम ने आनन फानन में ट्राॅली में सवार छह विदेशी सैलानियों समेत कुल 12 लोगों को रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे जमीन पर उतार लिया। करीब एक घंटे रेस्क्यू अभियान चला।

इनके लिए भगवान से कम नहीं डॉक्टर: बिना चीरा लगाए भरे दिल के छेद, सात मिनट में एंजियोप्लास्टी कर बचाई जान

बृहस्पतिवार दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे के करीब छह विदेशी पर्यटक व कुछ स्थानीय लोग अपने बच्चों के साथ रोपवे से स्नोव्यू जा रहे थे। रोपवे की ट्रॉली, स्टेशन से लगभग सौ मीटर दूरी पर पहुंची ही थी कि ट्राॅली के काउंटर की ओर एक आवाज आई।
विज्ञापन

2 of 6
नैनीताल में हवा में अटकी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
आवाज आने पर ट्राॅली में सवार टेक्नीशियन ने जांच की तो वहां बैरिंग टूटा हुआ मिला। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से ट्रॉली को रोक दिया गया। ट्रॉली रुकने से उसमें सवार लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि लगभग एक घंटे तक ट्रॉली 150 फीट की ऊंचाई में हवा में लटकी रही।
विज्ञापन

3 of 6
नैनीताल में हवा में अटकी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
तत्पश्चात रोपवे प्रबंधन ने ट्राॅली में मौजूद विदेशी सैलानियों व अन्य सभी लोगों को रस्सी व अन्य उपकरणों की मदद से जमीन पर सुरक्षित उतार लिया। नीचे पहुंचने पर ट्राॅली में सवार सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

4 of 6
नैनीताल में हवा में अटकी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित रोपवे की ट्राॅली इससे पहले फरवरी 2019 में भी घंटे भर तक हवा में लटकी रही। तब भी ट्राॅली में दस यात्री सवार थे। इससे रोपवे प्रबंधन में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन

5 of 6
नैनीताल में हवा में अटकी ट्रॉली - फोटो : अमर उजाला
बाद में रोपवे प्रबंधन ने किसी तरह रस्सी व अन्य उपकरणों की मदद से ट्राॅली में फंसे सैलानियों को जमीन पर सुरक्षित उतार लिया था। इस घटना के बाद निगम प्रबंधन ने अप्रैल 2022 में ऐसी किसी भी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए ट्राली में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए माॅक ड्रिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रोपवे में फंसे यात्री - फोटो : अमर उजाला
मैकेनिकल फाॅल्ट आने के चलते ट्रॉली को रोकना पड़ा, उस दौरान ट्रॉली में छह विदेशी पर्यटकों के अलावा एक स्थानीय व्यक्ति व पांच स्कूली बच्चे मौजूद थे। सभी को ट्रॉली से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया और टूटी हुई बैरिंग बदलने का काम जारी है।
- शिवम शर्मा, रोपवे प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें