नैनी झील
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
सिंचाई विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 14 सितंबर तक नैनीताल में 2010 में 3359 मिमी, 2011 में 4310 मिमी, 2013 में 4074 मिमी, 2014 में 4705 मिमी, 2015 में 4621 मिमी तक वर्षा हो चुकी थी। इनके अलावा जिन वर्षों में सितंबर की समाप्ति तक कम वर्षा हुई उनमें 1997 में एक हजार मिमी से अधिक, 1991 में 14 सितंबर तक 1315 मिमी, 1994 में 1384 मिमी, 1995 में 1649 मिमी, 2005 में 1772 मिमी वर्षा हुई थी। 2019 में 14 सितंबर तक 1325 तब 2020 में 1567 मिमी वर्षा हुई। 14 सितंबर तक अधिकतर वर्षों में 2300 मिमी से ज्यादा और कई बार 4000 मिमी से भी ज्यादा वर्षा दर्ज की गई।