नैनीताल की एक और प्रतिभा सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएगी। फिल्म में निगेटिव शेड के कैरक्टर सुमेरियन के रूप में चारु ने अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
2 of 9
charu tiwari in mohenjo daro
शुक्रवार को देशभर में रिलीज हो रही आशुतोष गोवारिकर की मेगा मूवी मोहेंजो दारो में नैनीताल के चारु तिवारी, रितिक रोशन, कबीर बेदी और पूजा हेगडे़ के साथ परदे पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
3 of 9
charu tiwari in mohenjo daro
नगर के एक सामान्य परिवार से निकले चारु अपनी प्रतिभा और लगन के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। इसी के बूते उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म लिलिट में भी नक्सलवादी की भूमिका मिली है, जिसकी शूटिंग इन दिनों टनकपुर के जंगलों में चल रही है।
4 of 9
charu tiwari in mohenjo daro
रामलीला में बंदर के किरदार से शुरू हुआ चारू का सफर नाटकों और बॉलीवुड से होते हुए हॉलीवुड तक जा पहुंचना भी स्वयं में किसी फिल्मी कहानी के प्लाट सरीखा ही है।
विज्ञापन
5 of 9
charu tiwari in mohenjo daro
चारु के पिता भुवन तिवारी यहां एक ट्रेवल एजेंसी में काम करते थे, स्वास्थ्य खराब होने से यह रोजगार भी छिन गया। कृष्णापुर में जहां वे रहते थे वहां भूस्खलन के चलते आवास छोड़कर धर्मशाला में पनाह ली और वर्षों परिवार वहीं रहा। बाद में प्रशासन के दबाव में उसे भी खाली करना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 9
charu tiwari in mohenjo daro
फिर भी चारु ने हौसला नहीं छोड़ा और कुविवि से बीए तक की पढाई की। छह वर्ष की उम्र से ही चारु ने रामलीला में बंदर की भूमिका निभानी शुरू की और बाद में भरत, शत्रुघ्न और सात वर्ष तक राम का किरदार निभाया। प्रसिद्ध नाट्य कर्मी इदरीस मलिक की प्रेरणा और सहयोग से शेक्सपीयर के हेमलेट सहित कई नाटकों के देश भर में शो किए।
विज्ञापन
7 of 9
charu tiwari in mohenjo daro
बाद में टीवी सीरियल सीआईडी, दूरदर्शन के धारावाहिकों में भी कई भूमिकाएं निभाई। वर्तमान में उत्तराखंड में धूम मचा रही मिशन टाइगर में भी वे फारेस्ट ऑफिसर की भूमिका में हैं। आशुतोष गोवारिकर के एक कार्यक्रम एवरेस्ट में उन्होंने भूमिका निभाई थी। उनकी प्रतिभा को देख गोवारिकर ने उन्हें मोहेंजो दारो में अहम भूमिका दी।
8 of 9
charu tiwari in mohenjo daro
उत्तराखंड में केदारनाथ आपदा के बाद से हालात सामान्य होने तक के दौर को दर्शाने वाली फिल्म बदरी द क्लाउड फिल्म बडे पर्दे के लिए बनाई जा रही है। फिल्म का निर्माण संजय सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है।'
चारु तिवारी ने बताया कि फिल्म में उनकी भी अहम भूमिका है। चारु ने बताया कि फिल्म में हेमंत पांडे, हिमानी शिवपुरी, निहारिका ने भी भूमिका निभाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की भूमिका स्वयं हरीश रावत ने निभाई है।