फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा MLA जोशी ने राखी के बदले मांगे वोट, सीएम को बताया रावण

Thu, 11 Aug 2016 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
1 of 6
ganesh joshi - फोटो : AmarUjala
मसूरी से भाजपा विधायक गणेश जोशी ने रक्षाबंधन पर्व समारोह में महिलाओं से राखी बंधवाने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें वोट करने का वचन भी लिया।
विज्ञापन

2 of 6
ganesh joshi - फोटो : अमरउजाला
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मेरे साथ जो किया है आने वाले चुनाव में मुझे जिताकर बहनें उसका बदला लेंगी। भाजपा के दो बड़े नेता अजय भट्ट और उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू की मौजूदगी में शक्ति प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी जीत का दावा किया।
विज्ञापन

3 of 6
ganesh joshi - फोटो : AmarUjala
बुधवार शाम झूलाघर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित रक्षाबंधन पर्व समारोह में विधायक जोशी को बड़ी संख्या में महिलाओं ने रक्षासूत्र बांधे। महिलाओं ने नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, उत्तराखंड प्रभारी श्याम जाजू और पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल समेत अन्य भाजपा नेताओं को भी राखियां बांधी।

4 of 6
विधायक गणेश जोशी - फोटो : amar ujala
इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। जोशी ने अपने जेल जाने का किस्सा सुनाते हुए सीएम हरीश रावत को रावण की संज्ञा दी और कहा कि इस रावण से बचाने के लिए बहनों को आगे आना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
ganesh joshi - फोटो : AmarUjala
श्याम जाजू और नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने कहा कि विधायक गणेश जोशी संघर्षशील हैं। ऐसा विधायक होने से जनता के काम तेजी से होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ajay bhatt - फोटो : AmarUjala
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, छावनी सभासद पुष्पा पड़ियार, चंद्रकला सयाना, पालिका सभासद शशि रावत, जिला महिला अध्यक्ष पछवादून कृष्णा तोमर, अनीता सक्सेना, मीरा सकलानी, नर्मदा नेगी, ज्योति कोटिया, नीलम सहगल, संध्या थापा, रेणू अग्रवाल, विधायक की पत्नी निर्मला जोशी, बेटी नेहा जोशी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल सिंह राणा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें