फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समुद्री मछलियों से भरी इस झील के बीच कहां से आया ये 'आइसलैंड', जानिए इसका रहस्य

Fri, 18 Aug 2017 12:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 8
bhimtal
झीलें तो आपने बहुत देखी होंगी, लेक‌िन दुन‌ियाभर की समुद्री मछल‌ियों से भरी इस झील के बारे में क्या आप जानते हैं? क्या कभी गौर क‌िया है क‌ि इस खूबसूरत झील के बीच ये  टापू(आइसलैंड) कहां से आया। तो चल‌िए हम आपको बताते हैं इसका रहस्य...
विज्ञापन

2 of 8
bhimtal
भीमताल झील का नजारा बेहद मनमोहक है। मान्यता है क‌ि जब पांडव पुत्र भीम अपने भाईयों के साथ निर्वासन पर आए तो यहां उन्हें प्यास लगी। उनके भाईयों को इस दौरान प्यास लगी। लेक‌िन वहां दूर दूर तक कोई स्‍त्रोत नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 8
bhimtal
इसल‌िए उन्होंने यहां पानी के ल‌िए जमीन खोद डाली। लेक‌िन जब वहां चारों ओर पानी ही पानी हो गया तो भाईयों को च‌िंता हो गई। उन्होंने कहां क‌ि यहां से पानी कैसे रोका जाए। इसल‌िए भीम इधर उधर कुछ ढूंढूने लगे।

4 of 8
bhimtal
यहां उन्हें एक पहाड़ द‌िखाई द‌िया। कोई उपाए नही सूझा तो उन्होंने पहाड़ ही उठाकर स्‍त्रोत पर रख द‌िया। ज‌िसके बाद वहां पानी रुक गया और वहां झील बन गई। तब से यह टापू इस झील की शोभा बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

5 of 8
bhimtal
इस टापू पर कुछ बड़े-बड़े पेड़ लगे होने के कारण यह दूर से और भी सुन्दर नजर आता हैं। यहां इसके पास ही भीमेश्वर मंद‌िर भी बना है। यहां लोग झील देखने के बाद पूजा भी करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
bhimtal
पहले यहां रेस्टोरेंट बनाया गया था। लेक‌िन झील में रेस्तरा के द्वारा गंदगी फैलाए जाने के कारण इस टापू पर रेस्तरा की जगह एक मछलीघर बना दिया गया । इस मछलीघर में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों को देखने के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क अदा करना होता हैं ।
विज्ञापन

7 of 8
bhimtal
कुमाऊँ मंडल की झील भीमताल के टापू पर इकहत्तर देशों की विभिन्न मत्स्य प्रजातियों को एकत्रित कर एक विश्व स्तरीय एक्वैरियम का निर्माण किया गया है।   
विज्ञापन

8 of 8
bhimtal
पर्यटक यहाँ डेल्टा से लेकर समुद्र तक तथा कोरल सी से लेकर मीठे पानी की नदियों तक की मत्स्य प्रजातियाँ देख सकते हैं। मुख्य रूप पर जो मत्स्य प्रजातियाँ यहाँ आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं उनमें फ्लोवरहॉर्न, फिराना, करंट पैदा करने वाली मछली इल सहित चीनी प्रजाति लोहाना आदि प्रमुख हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें