फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात को भरी आबादी के बीच फटा क्लोरीन गैस का सिलेंडर, देखिए खतरनाक हादसे को बयां करती तस्वीरें

Fri, 18 Aug 2017 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 9
gas
राजधानी में बृहस्पतिवार की शाम क्लोरीन गैस का रिसाव होने की वजह से हड़कंप मच गया। गैस के प्रभाव से चार पुलिसकर्मी और चार बच्चों की हालत खराब होने पर उन्हें आनन-फानन में दून अस्पताल ले जाया गया। तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 9
gas
जहां, ऑक्सीजन गैस न होने के कारण उन्हें सीएमआई रेफर कर दिया गया। सीएमआई में भी ऑक्सीजन की किल्लत के मद्देनजर चार पुलिसकर्मियों को छोड़कर बाकी को प्राइवेट अस्पताल महंत इंदिरेश में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

3 of 9
gas
देर रात तक शहर के अलग-अलग अस्पतालों में गैस के प्रभावितों के भर्ती होने का सिलसिला जारी था। रात करीब दस बजे राजपुर रोड स्थित जल संस्थान में क्लोरीन गैस का रिसाव शुरू हुआ।

4 of 9
gas
उस वक्त जल संस्थान के बाहर स्थित चौक पर सीपीयू के चार पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। उन्हें बदबू का आभास हुआ तो वह जल संस्थान के भीतर दौड़े। अंदर जाते ही उनका दम घुटने लगा। 
विज्ञापन

5 of 9
gas
उल्टियां आने लगी। फिर भी उन्होंने बेहोशी की हालत में पहुंच चुके तीन बच्चों को उठा लिया और बाहर की ओर निकल आए। सीपीयू के दारोगा सुनील, दारोगा ललित बोरा, कांस्टेबल विकास सिंह और कांस्टेबल गंभीर सिंह के साथ ही चार बच्चों को दून अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

6 of 9
gas
जहां से उन्हें ऑक्सीजन न होने पर सीएमआई और फिर ऑक्सीजन की कमी से बच्चों को महंत इंदिरेश अस्पताल भेज दिया गया। खबर लिखे जाने तक कोई जनहानि सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन

7 of 9
gas
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी सिटी प्रदीप राय, सीओ सिटी चंद्रमोहन समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

8 of 9
जहां स‌िलेंडर फटा वहां आस पास चार सौ से पांच सौ लोग रहते हैं। जबक‌ि कार्यालय के कैंपस में 50-60 लोग रहते हैं। हालांक‌ि गैस का असर तकरीबन 20-30 मीटर तक हुआ लेक‌िन अगर समय रहते स‌िलेंडर हटाया नहीं जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

9 of 9
gas
जानकारी के मुताब‌िक हालात अभी काबु में हैं। लेक‌िन भर्ती मरीजों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें