फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mussoorie: मूसलाधार बारिश से आफत; अचानक बढ़ा भट्टा फॉल का जलस्तर, 'रौद्र रूप' में दिखा झरना, तस्वीरें

Fri, 31 Jul 2026 07:41 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी

सार

भारी बारिश के कारण शहर का अधिकांश वर्षा जल भट्टा फॉल की ओर बहकर पहुंचता है। लगातार हो रही बारिश से झरने में पानी की मात्रा कई गुना बढ़ गई, जिससे तेज गर्जना के साथ पानी नीचे गिरता दिखाई दिया।
विज्ञापन
1 of 5
मसूरी में भट्टा फॉल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पहाड़ों की रानी मसूरी में हुई मूसलाधार बारिश के बाद प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भट्टा फॉल का जलस्तर अचानक बढ़ गया। झरने में तेज बहाव के साथ पानी अपने रौद्र रूप में दिखाई दिया, जिससे मौके पर मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो अपने कैमरे में कैद किया ।

शुक्रवार को हुई भारी बारिश के कारण शहर का अधिकांश वर्षा जल भट्टा फॉल की ओर बहकर पहुंचता है। लगातार हो रही बारिश से झरने में पानी की मात्रा कई गुना बढ़ गई, जिससे तेज गर्जना के साथ पानी नीचे गिरता दिखाई दिया। मानसून के दौरान भट्टा फॉल का यह दृश्य आकर्षक तो होता है, लेकिन तेज बहाव के कारण फॉल अपने रौद्र रुप में दिखाई दिया।

Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा; गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार कांवड़ियों की मौत

विज्ञापन

2 of 5
मसूरी भट्टा फॉल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्थानीय निवासी आशीष पंवार ने बताया कि लगातार भारी बारिश होने पर भट्टा फॉल का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए ऐसे समय में पर्यटकों को झरने के किनारे जाने से बचना चाहिए। उन्होने कहा कि फॉल में भारी मात्रा में पानी बढ़ गया। हालांकि फॉल में पानी बढ़ने के दौरान आसपास कोई पर्यटक मौजूद नही था। 
विज्ञापन

3 of 5
मसूरी में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि मसूरी में शुक्रवार दोपहर बाद हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह तक मौसम साफ रहने और धूप खिलने के बाद दोपहर करीब दो बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे शहर का तापमान गिर गया और मौसम सुहावना हो गया। हालांकि भारी बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

4 of 5
मसूरी में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बारिश के दौरान कई नालियां ओवरफ्लो हो गईं और कुछ स्थानों पर नालियां बंद होने के कारण पानी सड़कों पर बहने लगा। इससे पैदल चलने वाले लोगों, स्थानीय निवासियों, पर्यटकों और स्कूल से लौट रहे छात्रों को आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूरी में बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई जगह सड़कें जलमग्न होने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। मालरोड तालाब में तब्दील हो गया। बाजारों में भी रौनक कम रही और लोग बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए।के लिए जल संस्थान को अपनी पानी की लाइनों को ठीक करना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें