सबसे अमीर उद्योगपतियों में शीर्ष पर रहे मुकेश अंबानी ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने बेटे और बहू संग ये मन्नत मांगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
shloka mehta with mukesh ambani
- फोटो : amar ujala
उन्होंने दोनों धामों में पूजा आदि के लिए दो करोड़ 17 लाख की धनराशि भेंट की। इसमें एक करोड़ 66 लाख की धनराशि बदरीनाथ और 51 लाख की धनराशि केदारनाथ के लिए दी गई है। इस दौरान मुकेश अंबानी के साथ पहुंचे उनके बेटे आकाश अंबानी और उसकी मंगेतर श्लोका ने भी दोनों धामों में मत्था टेका।
विज्ञापन
3 of 5
mukesh ambani
उद्योगपति मुकेश अंबानी सुबह 8.50 बजे हेलीकॉप्टर से बदरीनाथ धाम पहुंचे। वे करीब आधे घंटे तक बदरीनाथ की पूजा-अर्चना में शामिल हुए। उनके साथ उनके पुत्र आकाश और उसकी मंगेतर श्लोका मेहता ने भी धाम में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने भगवान बदरीनाथ के केशर और चंदन के लिए एक करोड़ एक लाख रुपये और धाम की अन्य पूजाओं के लिए 65 लाख रुपये की धनराशि भेंट की।
4 of 5
mukesh ambani
श्रीबदरीनाथ धाम दर्शन के बाद मुकेश अंबानी केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में बाबा केदार के दर्शन कर स्वयंभू लिंग को घी का लेप लगाया और करीब 15 मिनट पूजा-अर्चना करते हुए बाबा का जलाभिषेक किया। उन्होंने यात्राकाल में केदारनाथ बाबा की पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री के लिए 51 लाख रुपये की धनराशि दान में दी।
बता दें कि, मुकेश अंबानी हर साल उत्तराखंड आते हैं। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के बाद वे यहां दान जरूर करते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इस बार उन्होंने विशेष पूजा कर अपने बेटे बहू के खुशहाल जीवन के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।