जहां मौसम में बढ़ती तपिश लोगों का जीना मुहाल कर रही है वहीं उत्तराखंड में यहां झमाझम बारिश से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
rain
बुधवार दिन में लैंसडौन का पारा 36 डिग्री पहुंचने के बाद देर शाम को हुई झमाझम बारिश ने यहां का मौसम खुशगवार हो गया। गर्मी से परेशान पर्यटकों ने बारिश का जमकर लुत्फ उठाया। वहीं बारिश से नगर के निकटवर्ती जंगलों में लगी आग बुझ गई।
विज्ञापन
3 of 5
- फोटो : amar ujala
दो दिन लगातार बढ़ रहे लैंसडौन के तापमान से जहां लोग परेशान थे, वहीं यहां के ठंडे मौसम का आनंद लेने के लिए पहुंचे पर्यटक निराश थे, लेकिन बुधवार शाम साढ़े सात बजे बारिश शुरू हो गई।
4 of 5
rain in uttarakhand
दिनभर की गर्मी से परेशान पर्यटक होटलों से निकले और उन्होंने बारिश में भीगकर मौसम का आनंद लिया। बुधवार की बारिश के चलते बृहस्पतिवार का तापमान छह डिग्री तक लुढ़क गया।
बृहस्पतिवार को लैंसडौन का अधिकतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहा। सुबह से ही पर्यटक लैंसडौन के बाजारों, भुला ताल और अन्य स्थानों में घूमने के लिए निकल पड़े।