पहाड़ की इस सुंदरी के सामने दुनियाभर की 'सुंदरता' भरती है 'पानी', तस्वीरें...
Sat, 15 Oct 2016 04:28 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
meghna
अमेरिका में हुई प्रतियोगिता में मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2016 का खिताब जीतने वाली उत्तराखंड की मेघना बल्लभ जोशी अब अपने घर देहरादून आ रही हैं।
meghna
मेघना ने बताया कि वह 19 अक्तूबर को अपने शहर आ रही हैं।
meghna
होटल मधुबन में उनका स्वागत कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री हरीश रावत भी पहुंचेंगे।
meghna
वहीं, श्री सत्य साईं परिवार की ओर से इसमें विशेष सहयोग किया जा रहा है। शहरभर में मेघना के स्वागत के होर्डिंग लगाए जा रहे हैं।
meghna
दुनियाभर की बीस हजार सुंदरियों को पछाड़ कर मेघना ने इस खिताब को जीता है। मिसेज इंडिया इंटरनेशनल-2016 प्रतियोगिता अमेरिका के अटलांटा में हुई।
meghna
दुनियाभर की बीस हजार भारतीय सुंदरियों में मेघना पहले टॉप-14 में पहुंचीं और फिर विनर चुनी गईं।
meghna
मेघना के माता-पिता राजपुर रोड सरस्वती विहार में रहते हैं।
meghna
मेघना के पिता चांद बल्लभ ओएनजीसी से रिटायर्ड हैं और मां राधा बल्लभ गृहिणी हैं।
meghna
मेघना बल्लभ जोशी ने सेंट थॉमस स्कूल से पढ़ाई की है।
meghna
इसके बाद दिल्ली से कंप्यूटर कोर्स और फिर शादी के बाद पति राजीव जोशी के साथ अमेरिका में सेटल हो गईं।