नैनीताल के रामगढ़ ब्लॉक के गागर क्षेत्र में मकान के लिए नींव खोदते समय मिट्टी का टीला गिरने से आठ मजदूरों की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबे एक मजदूर को सकुशल निकाल लिया गया।
विज्ञापन
2 of 8
8 worker died
- फोटो : AmarUjala
देर शाम आठों मजदूरों के शवों को भी निकाल लिया गया। मृतकों में दो भाई भी थे। हादसे में मरने वाले झारखंड और लखीमपुर खीरी (यूपी) के रहने वाले थे। सूचना पर नैनीताल से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के अलावा एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
3 of 8
8 worker died
- फोटो : AmarUjala
गागर क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर से कुछ आगे मोड़ के पास संतोष गड़िया नामक व्यक्ति के मकान के लिए नींव खोदने का काम स्थानीय ठेकेदार आईडी पांडे करवा रहा है।
4 of 8
8 worker died
- फोटो : AmarUjala
शनिवार शाम करीब पांच बजे बुनियाद खोदते समय अचानक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया और वहां काम कर रहे सभी नौ मजदूर मलबे में दब गए। इससे वहां चीख-पुकार मच गई और भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
8 worker died
- फोटो : AmarUjala
आनन-फानन में हादसे की सूचना पुलिस और प्रशासन को दी गई। इधर, मौके पर जुटे ग्रामीण मजदूरों को बचाने के अभियान में जुट गए।
विज्ञापन
6 of 8
8 worker died
- फोटो : AmarUjala
सूचना पर नैनीताल की संयुक्त मजिस्ट्रेट वंदना सिंह, सीओ भवाली राजेंद्र सिंह हयांकी, कोतवाल इंद्र सिंह राणा और पटवारी सुरेश सनवाल आदि भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच नैनीताल से एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड के जवान भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
7 of 8
8 worker died
- फोटो : AmarUjala
अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर पत्थरों में फंसे एक मजदूर नरेश (22) पुत्र नीलाराम निवासी दाड़िया गौरीफंटा (लखीमपुर खीरी) को सकुशल निकाल लिया। नरेश को मामूली चोटें आई थीं। वहीं, मलबे में दबने से अन्य आठ मजदूरों की मौत हो गई। देर शाम सभी शवों को बाहर निकाल लिया गया था।
कोतवाल राणा ने बताया कि मृतकों में अरुण (35), उसका भाई देवेंद्र (30) पुत्र वैलाश, अजय कुमार (25) पुत्र जुनैद, मिथुन (20) पुत्र जगदीश और उज्ज्वल (25) पुत्र छुट्टन सभी निवासी जिला पलामू (झारखंड), गौरीफंटा लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) निवासी देशराज (23) पुत्र रोशन, राहुल (25) पुत्र बालक राम और रमेश राणा (20) पुत्र रामा राणा शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक पंचनामे आदि की कार्रवाई की जा रही थी।