फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग

Fri, 20 Nov 2015 08:32 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
जंगल के 'राजा' बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के लिए विख्यात उत्तराखंड स्थित नंधौर सेंक्चुरी में अब वृक्षों का 'राजा' मिलने का वन विभाग ने दावा किया है। तस्वीरें...
विज्ञापन

OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग

2 of 7
हाल में गश्त के लिए गई वन विभाग की टीम को सेमल का यह वृक्ष दिखा है। इसके बाद डीएफओ समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने वृक्ष की नापजोख की है। इस वृक्ष की गोलाई मापी गई तो यह करीब 54 फीट निकली।
विज्ञापन

OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग

3 of 7
तराई का जंगल बाघ, हाथी से लेकर वनस्पतियों के लिए जाना जाता है। मानवीय गतिविधियां कम होने के कारण अभी तक इसके बड़े इलाके का प्राकृतिक स्वरूप बरकरार है। जो वन्यजीव दूसरे इलाकों से लुप्त हो चुके हैं, वह नंधौर सेंक्चुरी में मिल जाते  हैं।

OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग

4 of 7
अब इसी जंगल में गोलाई में तराई का सबसे बड़ा वृक्ष मिलने का दावा वनाधिकारियों ने किया है। उप निदेशक प्रकाश आर्य  ने बताया कि सेंक्चुरी की जौलासाल रेंज के घने जंगल में धर्म प्रकाश और त्रिलोक सिंह के निर्देशन में गई टीम को भिरगोठ में कंपार्टमेंट संख्या 25 में सेमल का महावृक्ष दिखाई दिया है।
विज्ञापन

OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग

5 of 7
टीम ने इस वृक्ष और उसकी जीपीएस लोकेशन को उच्चाधिकारियों को बताया। इसके बाद निदेशक और डीएफओ डा. चंद्रशेखर सनवाल के निर्देशन में टीम जंगल में पहुंची। इस पेड़ की गोलाई नापी गई जो कि करीब 54 फीट है जबकि लंबाई भी करीब 120 फीट है।
विज्ञापन

OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग

6 of 7
वृक्षों की गोलाई, लंबाई बढ़ने का एक पैर्टन होता है, उससे यह अनुमान लगाया गया है कि इसकी उम्र करीब 200 साल होगी। यह तराई के जंगलों में अब तक रिपोर्ट सबसे विशाल वृक्ष है। इसको वृक्षों का राजा कहा जा सकता है। इस वृक्ष को आगामी वर्किंग प्लान में उल्लेख भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

OMG: उत्तराखंड में मिला ऐसा पेड़ जिसकी तस्वीरें देख हो जाएंगे दंग

7 of 7
हल्द्वानी और दूसरे वन प्रभागों में विशाल वृक्ष हैं। इसमें हल्द्वानी वन प्रभाग में साल का कुतुबमीनार से भी ऊंचा बिल्कुल सीधा साल का वृक्ष है। इसके अलावा करीब 130 साल पुराना छित्यून वृक्ष भी है। रामनगर वन प्रभाग और तराई पूर्वी वन प्रभाग में सेमल का विशाल और पुराना पेड़ हैं। वनाधिकारियों का दावा है कि भिरगोठ में कंपार्टमेंट संख्या 25 में दिखा वृक्ष इनसे बड़ा है। (स्टोरीः विजेंद्र श्रीवास्तव)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें