फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohammed Shami: सेल्फी लेने मंच पर चढ़ गई भीड़, शमी लोगों से करते रहे अनुरोध... फिर कार्यक्रम छोड़कर लौटे

Sun, 03 Dec 2023 03:29 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

हरिद्वार ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। दिग्गज गेंदबाज मोहम्मद शमी यहां खिलाड़ियों को संबोधित करने पहुंचे थे, लेकिन यहां मंच पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोग सेल्फी लेने के लिए एक दूसरे पर चढ़ गए। मोहम्मद शमी के बार-बार अनुरोध करने के बाद भी लोगों ने कार्यक्रम शुरू करने की व्यवस्था नहीं बनाई जिससे वह सूक्ष्म बोलकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी को देखने हरिद्वार में उमड़ी भीड़। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिग्गज गेंदबाज और विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले मोहम्मद शमी रविवार को ऋषिकुल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। मंच से लेकर मैदान में भारी अवस्थाओं के चलते मोहम्मद सभी अपना संबोधन नहीं कर पाए। सूक्ष्म संबोधन में उन्होंने यूथ टैलेंट को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन


ऋषिकुल मैदान में आयोजित क्रिकेटर शमी का कार्यक्रम अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। शमी के बार-बार अपील करने के बाद भी युवाओं ने व्यवस्था नहीं बनाई। युवा मंच पर चढ़कर उनकी सेल्फी और फोटो लेते रहे। शोर और मंच पर भीड़ के कारण वह ज्यादा देर बोल भी नहीं पाए। अपने सूक्ष्म संबोधन में शमी ने युवाओं को मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति में अलग प्रतिभा और क्षमता होती है, हमें अपने हुनर को पहचान कर उसे तराशने की जरूरत है। 

विज्ञापन

शमी ने साझा किए अनुभव
क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने युवाओं से अनुभव साझा करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने से ही मंजिल मिलती है। यूपी के एक छोटे से गांव से निकल कर इसी संघर्ष, सच्ची लगन और देश के लिए कुछ करने के जज्बे के साथ मैं मैदान पर उतरा, जिसमें मुझे सफलता मिली। मोहम्मद शमी रविवार को नेहरू स्टेडियम में खानपुर विधायक उमेश कुमार की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान विधायक ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी का भव्य स्वागत हुआ। स्टेडियम में मोहम्मद शमी की झलक पाने के लिए युवाओं की भीड़ उमड़ी। उनसे ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए भारी क्रेज दिखा। युवाओं को संबोधित करते हुए मोहम्मद शमी ने कहा कि एक समय ऐसा भी आया कि मैं संघर्ष करते-करते कुछ कारणों से जीवन में थक कर मायूस हो गया, लेकिन बड़े भाई उमेश ने उनका हौसला बढ़ाया। वहीं विधायक उमेश कुमार ने कहा कि मोहम्मद शमी को रुड़की लाने का उद्देश्य युवाओं में प्रेरणा और नई ऊर्जा पैदा करना है। 

रोड शो के दौरान लगा जाम
क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने विधायक के साथ नेहरू स्टेडियम से लेकर मलकपुर चुंगी हाईवे तक रोड शो निकाला। शमी को देखने के लिए लोग सड़क किनारे जमा हो गए। इससे जगह-जगह भारी जाम लग गया। हाईवे पर पहुंचने के बाद शमी हरिद्वार के लिए रवाना हो गए।

मैं आपका सबसे बड़ा फेन, शमी बोले किधर हैं...
मंच पर मोहम्मद शमी संबोधन लिए जैसे ही आगे आए भीड़ से एक युवक ने आवाज लगाई कि मैं आपका सबसे बड़ा फेन हूं... इस पर शमी बोले आप किधर हैं। इस पर युवाओं की हंसी छूट गई। एक युवक ने पूछा गया कि वह मध्यम परिवार से हाेने के बावजूद क्रिकेटर कैसे बने। इस पर मोहम्मद शमी ने कहा कि यह सवाल अच्छा है, लेकिन लोगों ने व्यवस्था नहीं बनाई तो वह जवाब दिए बगैर मंच से चले गए। 

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बदरीनाथ हाईवे पर होगा राज्य का पहला सिग्नेचर ब्रिज, रात में रोशनी से होगा सराबोर, जानिए खासियत

पुलिस बल था तैनात, पर व्यवस्था पर उठे सवाल
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद भी व्यवस्था नहीं बनने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्रिकेटर पूरे समय युवाओं की भीड़ से घिरे रहे। पुलिस की ओर से भीड़ को काबू करने के कोई कदम नहीं उठाए गए। पुलिस भीड़ को मंच पर जाने से भी नहीं रोक पाई। संवाद


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें