अमर उजाला की ओर से आयोजित मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेज-2016 कांटेस्ट के लिए शनिवार को जीएमएस रोड स्थित होटल सैफ्रॉन लीफ में ऑडिशन हुआ। इसमें पूरे प्रदेश से 50 सुंदरियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
2 of 6
miss north india princess
- फोटो : AmarUjala
रैंप पर मॉडल्स ने जब कैटवाक शुरू किया तो लोगों की नजरें उन पर ही टिकी रहीं। राज्यभर से पहुंची पचास मॉडल्स ने पहले कैटवाक किया, इसके बाद इंट्रोडक्शन राउंड से गुजरीं।
विज्ञापन
3 of 6
miss north india princess
- फोटो : AmarUjala
इस दौरान इन सुंदरियों से निर्णायक मंडल ने अलग-अलग सवाल किए। उनसे पूछा गया कि आखिर इस मंच तक पहुंचने का क्या उद्देश्य है। मॉडल्स ने भी पूरे आत्म विश्वास के साथ सवालों के जवाब दिए।
4 of 6
miss north india princess
- फोटो : AmarUjala
इससे पहले इन सुंदरियों ने मिस प्रिंसेज सेल्फी कांटेस्ट में हिस्सा लिया। इस कांटेस्ट में चुनी जाने वाली किसी एक लकी गर्ल को सीधे ग्रैंड फिनाले में जाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
miss north india princess
- फोटो : AmarUjala
उत्तर भारत के सबसे बड़े ब्यूटी कांटेस्ट फेम मिस नार्थ इंडिया प्रिंसेस 2016 के लिए अलग-अलग राज्यों में ऑडिशन लिए जा रहे हैं। इनमें से 20 सुंदरियों का चयन चंडीगढ़ में होने वाले फाइनल राउंड के लिए होगा।
इस मौके पर निर्णायक की भूमिका में सैफ्रॉन लीफ के महाप्रबंधक विनोद श्रीवास्तव, ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय के फैशन डिजाइनिंग विभाग की हेड ज्योति छाबड़ा और असिस्टेंट प्रोफेसर कोकिला भंडारी शामिल थे। इस कार्यक्रम के स्पांसर डाबर फेम और पार्टनर मारुति सुजुकी सेलेरियो हैं।