फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसबीआई ATM है तो न हो परेशान दुकानों से भी मिलेगा कैश, जानिए तरीका

Sun, 20 Nov 2016 12:21 AM IST
दीप जोशी, राजीव शुक्ला/अल्मोड़ा, हल्द्वानी
विज्ञापन
1 of 8
atm card
अगर आपके पास एसबीआई का एटीएम या डेबिट कार्ड है तो अब आप दुकानों से भी अपने कार्ड को स्वैप कराकर 2000 रुपये की नकदी प्राप्त कर सकते हैं। अल्मोड़ा में लाला बाजार स्थित बलबीर कन्फेक्शनरी के स्वामी ने शुक्रवार को कुछ लोगों को स्वैप मशीन के जरिये 2000-2000 रुपये का नकद भुगतान किया।
विज्ञापन

2 of 8
atm card
इधर, नैनीताल जिले में प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) के तहत गैस गोदाम स्थित सेंट्रल हॉस्पिटल, चिंटक मोबाइल कुसुमखेड़ा, हल्द्वानी स्थित नीविया-पतंजलि के शोरूम और भवाली के एक पेट्रोल पंप पर कार्ड स्वैप कराकर 2000 रुपये नगद लेने की सुविधा शुरू की गई है। इस स्थानों पर एसबीआई की स्वैप मशीन है।
विज्ञापन

3 of 8
डेबिट कार्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
बैंक ने सॉफ्टवेयर अपडेट करने के साथ ही पचास हजार रुपए नगद दिए हैं। एसबीआई के ग्राहक उक्त स्थानों पर जाकर एटीएम या डेबिट कार्ड को स्वैप कर दो हजार रुपए नगद प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 8
डेबिट कार्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
एसबीआई के रीजनल मैनेजर महेश बर्थवाल ने बताया कि स्वैप मशीन के जरिये व्यवसायी जहां ग्राहकों से भुगतान प्राप्त कर सकते हैं वहीं लोग अपना एटीएम कार्ड दुकानों में स्वैप कराकर हर रोज दो हजार रुपए तक कैश ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही कोई व्यक्ति स्वैप मशीन के जरिये हजार-दो हजार रुपए प्राप्त करेगा, रुपये लेने वाले के खाते से उतनी ही राशि संबंधित मशीन धारक के खाते में जमा हो जाएगी।
विज्ञापन

5 of 8
2000 नोट
उन्होंने बताया कि एसबीआई स्वैप मशीन रखने वाले व्यवसायियों को हर  रोज कैश उपलब्ध कराएगा और इसका हिसाब प्रति दिन शाम को कर लिया जाएगा। ऐसे व्यवसायियों को प्रति ट्रांजेक्शन पांच रुपए भी मिलेंगे।
विज्ञापन

6 of 8
डेबिट कार्ड - फोटो : SOCIAL MEDIA
उन्होंने बताया कि एसबीआई व्यवसायियों से स्वैप मशीनें लगाने के लिए प्रेरित कर रहा है। बर्थवाल ने यह भी बताया कि एंड्रायड फोन से इंटरनेट के जरिये भी किसी व्यक्ति को खाते से भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है। इसके लिए एंड्रायड मोबाइल अथवा लैपटॉप में एसबीआई बडी (बीयूडीडीवाई) लोड करने के बाद प्रक्रिया पूरी करके पैसा वॉलेट में आ जाएगा। इस पैसे को संबंधित व्यक्ति भुगतान के लिए किसी भी खाते में ट्रांसफर कर सकेगा।
विज्ञापन

7 of 8
noteban - फोटो : AmarUjala
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ट्रांसपोर्ट नगर के शाखा प्रबंधक विजय प्रसाद ने बताया कि जल्द ही सीएसपी (कस्टमर सर्विस प्वाइंट) भी शुरू किया जाएगा। केंद्र सरकार एवं उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीएसपी के तहत लोगों को मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन

8 of 8
bsnl
पुरानी करेंसी से चुकता करें फोन का बिल
अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के बीएसएनएल उपभोक्ता अपने टेलीफोन के बिल 1000-500 के पुराने नोटों के साथ सेवा केंद्रों और बिल भुगतान काउंटरों पर 24 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। उपभोक्ताओं को भुगतान के समय अपने मान्य पहचान पत्र की फोटो कॉपी प्रस्तुत करनी होगी। बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक ने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें