फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर पास है ये कार्ड तो अपना घर बनाकर हो जाइए मालामाल

Sun, 16 Apr 2017 02:20 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 7
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
घर बनाने में पूरे जीवन भर की जमापूंजी लग जाती है, लेकिन अगर आपके पास ये कार्ड है तो आप अपना घर बनाकर मालामाल हो सकते हैं।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
mgnrega - फोटो : PTI
जी हां, मनरेगा कार्ड धारकों के लिए अच्छी खबर है। यदि वह आवास विहीन हैं तो अपना घर बनाने के लिए अनुदानित धनराशि के अलावा उन्हें 95 दिन की मजदूरी भी मिलेगी। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सर्वे में चिन्हित किए गए लोगों के मकान बनाने के लिए पहली किश्त जारी हो गई है। इसके तहत इस वर्ष 2204 मकान जिले भर में बनाए जाने हैं।
 
विज्ञापन

3 of 7
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत गणना के आधार पर आवास विहीन लोगों को चिन्हित किया गया है। जिसके लिए केंद्र से तीन किश्त जारी की जाएंगी। मकान बनाने के लिए अनुदान देने के साथ ही मनरेगा कार्ड धारकों को अपना ही मकान बनाने की 95 दिन की मजदूरी भी मिलेगी।
 

4 of 7
money
इसके अलावा स्वजल योजना की ओर से शौचालय बनाने के लिए 12 हजार रुपये भी अलग से दिए जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्र में घर बनाने वालों को ग्रामीण क्षेत्रों के मुकाबले पांच हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। आवास विहीन कार्ड धारकों के मकान बनने के बाद कच्चे मकान वालों को योजना के लिए चिन्हित किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 7
बैंक अकाउंट
मकान बनाने वाले व्यक्ति को पहले वह जगह जियो टैगिंग के माध्यम से साफ्टवेयर में अपलोड करनी होगी। जहां उसे मकान बनाना है। जिस पर मकान बनाने की लोकेशन स्पष्ट रूप से देखी जा सकेगी। लोकेशन टैग करते ही व्यक्ति के खाते में पहली किश्त जारी कर दी जाएगी। आधा मकान बनाकर उसकी फोटो अपलोड करने पर दूसरी और पूरे मकान की फोटो डालने पर तीसरी किश्त जारी हो जाएगी। धनराशि सीधे खाता धारकों के अकाउंट में पहुंचने पर पारदर्शिता रहेगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
ये मिलेगा मकान के लिए धन 
ग्रामीण क्षेत्र के लिए - 1 लाख 30 हजार रुपये
पर्वतीय क्षेत्र के लिए - 1 लाख 35 हजार रुपये

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यदि आवास विहीन व्यक्ति मनरेगा कार्ड धारक है तो उसे 95 दिन की मजदूरी भी मिलेगी। पहले जो शिकायत आती थी, वह अब नहीं आएगी। सीधे व्यक्ति के अकाउंट में धन पहुंचेगा। जियो टैगिंग से पूरी लोकेशन ऑनलाइन रहेगी तो गड़बड़ी की संभावना ही नहीं है। 
- वंशीधर तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें