भयानक हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें
Thu, 22 Jan 2015 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
पौड़ी के लक्ष्मणझूला-कांडी मोटर मार्ग पर मैक्स गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मैक्स के परखच्चे उड़ गए।
भयानक हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार घायलों को बाहर निकाला। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
भयानक हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें
घायलों को ऋषिकेश सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।
भयानक हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें
दुर्घटनाग्रस्त मैक्स देहरादून से सवारियां लेकर पोखाल, पौड़ी गढ़वाल जा रहा था।
भयानक हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें
बताया जा रहा है कि वाहन ऋषिकेश से 40 किमी आगे मागथा के पास बेकाबू होकर करीब 30 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
भयानक हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें
सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर ऋषिकेश स्थित अस्पताल में पहुंचाया गया।
भयानक हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें
हादसे की खबर सुनते ही घायलों के स्थानीय परिजन सरकारी अस्पताल पहुंच गए।
भयानक हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें
घायलों को देखकर परिजन बिलख पड़े। लोगों ने किसी तरह ढांढस देकर उन्हें शांत कराया।
भयानक हादसे में वाहन के उड़े परखच्चे, देखिए तस्वीरें
भयानक हादसे में घायल हुए एक यात्री ने कहा कि मंजर देख रूह कांप उठी, लगा अब नहीं बचेंगे। लेकिन, शुक्र है जान बच गई।