फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए भारत मां के लाल की अंतिम यात्रा में रोया हर बाशिंदा, तस्वीरें...

Thu, 17 Aug 2017 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
narendra singh - फोटो : amarujala
कश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए उत्तराखंड के सपूत हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट का शव देहरादून स्थित उनके आवास पहुंचा। अंतिम यात्रा में शामिल हर बाशिंदे की आंख भर आई।
 
विज्ञापन

2 of 5
narendra singh
गुरुवार को शहीद की अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल हुए। इससे पहले मुख्यमंत्री ने शहीद नरेंद्र के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 
विज्ञापन

3 of 5
narendra singh
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शहीद के परिजनों को दिलाया हरसंभव मदद का भरोसा। विधायक मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव पुंडीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह समेत बड़ी संख्या में शहीद को अंतिम विदाई देने लोग पहुंचे।

 

4 of 5
narendra singh
बता दें कि 7 अगस्त को कश्मीर के उड़ी सेक्टर में आतंकियों से लोहा लेते हुए हवलदार नरेंद्र सिंह बिष्ट सिर में गोली लगने से जख्मी हो गए थे। हरिद्वार में पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
narendra singh
जम्मू एमएच में उन्हें भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार तड़के उन्होंने दम तोड़ दिया था। मूलरूप से चमोली जिले में नारायणबगड़ ब्लॉक के नाखोली गांव निवासी शहीद नरेंद्र सिंह बिष्ट का परिवार देहरादून के सेलाकुई में रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें