फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकला था, मिली ऐसी मौत कि शव का हाल देख चिल्लाने लगे लोग, दर्दनाक तस्वीरें

Wed, 25 Apr 2018 07:06 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर/सेलाकुई
विज्ञापन
1 of 6
accident
विनोद कुमार सुबह टहलने निकले थे। लेकिन मौत इस तरह से आई कि एक सैकेंड में सड़क खून से लाल हो गई। देखिए...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
accident
दून-पांवटा हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक आदमी की मौत हो गई। धर्मावाला आसन पुल के पास हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर भवन से टकराने के बाद मार्निंग वॉक पर निकले एक आदमी के ऊपर पलट गया। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकाल आनन-फानन में 108 की मदद से लेहमन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। घटना सुबह करीब 6:00 बजे की है। 
विज्ञापन

3 of 6
accident
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार सैनी (54) पुत्र कबूल सिंह निवासी प्रतीतपुर रोजाना की तरह मंगलवार की सुबह 5:30 बजे घर से मार्निंग वॉक पर निकले। आसन पुल के पास स्थित बैंड पर वह सड़क किनारे टहल रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर पास स्थित भवन से टकराने के बाद विनोद के ऊपर पलटा गया। वह रेत के नीचे दब गए। सड़क पर खून बहने लगा। 

4 of 6
accident
डंपर में भरी रेत भी लाल हो गई। हादसा होता देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी।  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से विनोद को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से लेहमन अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। धर्मावाला पुलिस चौकी प्रभारी रणजीत खनेड़ा ने कहा कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। डंपर को सीज कर दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
accident
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने से सड़क पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को यातायात बहाल करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। डेढ़ घंटे की मेहनत के बाद सड़क पर यातायात बहाल हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
accident
लोगों ने आरोप लगाया कि नदी पर नए पुल के निर्माण के बाद से एक तीव्र घूम बन गया है। जिसके चलते अक्सर यहां पर हादसे हो रहे हैं। बीते दो साल में उक्त जगह पर 7 बड़े हादसे हो चुके हैं। स्थानीय निवासी अमर सिंह, रमेश कुमार, चंदर आदि का कहना है कि सुबह और शाम के समय सड़क पर कम चहल-पहल होने के कारण वाहन बड़ी तेजी से चलते हैं। लेकिन पुल के पास अचानक तीव्र घूम आ जाने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाता और दुर्घटना का शिकार हो जाता है। एनएच डोईवाला के अधिशासी अभियंता महिपाल सिंह रावत का कहना है कि पुल की तकनीकी जांच कर दुर्घटनाएं रोकने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें