accident
मुश्किल तब हुई, जब रेसक्यू टीम को सड़क से कार नहीं दिखाई दी। बछेलीखाल चौकी की आपदा प्रबंधन टीम की मदद से बड़ी मुश्किल से कार खाई में मिली। थाना प्रभारी देवप्रयाग विनोद राणा के मुताबिक अगस्त्यमुनि के व्यापारी मनोज मित्तल इलाज के सिलसिले में अपनी पत्नी के साथ देहरादून जा रहे थे। जिस जगह पर दुर्घटना हुई है वहां सड़क काफी चौड़ी है।