फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: ऋषिकेश में त्योहारी वीकेंड को बनाएं खास, मनोरम स्थलों के साथ रोमांच का उठाए लुत्फ, तस्वीरें 

Thu, 14 Oct 2021 01:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
1 of 8
वीकेंड को बनाएं खास - फोटो : अमर उजाला
इस त्योहारी वीकेंड में योगनगरी ऋषिकेश आपका इंतजार रही है। यहां की दिलकश वादियों और रोमांच के अनूठे एहसास के बीच आप काम की टेंशन को पूरी तरह से भूल जाएंगे। यहां कल कल बहती गंगा नदी के तीर पहाड़ों के मनोरम दृश्य आपकी आंखों और अंर्तमन को सुकून से भर देंगे। वहीं राफ्टिंग, जंगल कैंपिंग, बंजी जंपिंग और जिप लाइन के रोमांच से आप फिर से तरोताजा हो जाएंगे। योगनगरी में दशहरे, शनिवार और रविवार यह तीन दिन आपकी जीवन की अविस्मर्णीय याद बन जाएगी। ऋषिकेश से सटे मुनिकीरेती के रेती क्षेत्र में क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी में आप राफ्टिंग के रोमांच का लुत्फ उठा सकते हैं।  क्लब हाउस और ब्रह्मपुरी के राफ्टिंग ट्रैक नौ किलोमीटर लंबे हैं। यहां करीब 300 कंपनियां राफ्टिंग का संचालन कर रहीं हैं। इसके अलावा पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर कौड़ियाला (35 किलोमीटर), मरीन (25 किलोमीटर) और शिवपुरी 15 किलोमीटर के ट्रैक भी खुल जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
वीकेंड को बनाएं खास - फोटो : amar ujala
राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है। इससे भीड़ बढ़ने और राफ्टिंग प्वांइट फुल होने के बाद होने वाली असुविधा से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन

3 of 8
वीकेंड को बनाएं खास - फोटो : अमर उजाला
योगनगरी के हेंवल घाटी, शिवपुरी, कौड़ियाला और मालाकुंठी के पास सजे जंगल कैंप में रहने का अपना आनंद है। यहां आप अपने परिवार के साथ प्रकृति को बेहद करीब से देख सकते हैं। जंगल कैंप में भी ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है।

4 of 8
वीकेंड को बनाएं खास - फोटो : अमर उजाला
योगनगरी में अध्यात्मिक शांति देने वाले कई स्थल हैं। इनमें त्रिवेणीघाट, रघुनाथ मंदिर, ऋषि कुंड, प्राचीन भरत मंदिर, चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम, गीता भवन, वीरभद्र मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, लक्ष्मणझूला, रामझूला, चौरासी कुटिया, नीलकंठ महादेव मंदिर, कुंजापुरी जैसे सिद्ध मंदिर हैं।
विज्ञापन

5 of 8
वीकेंड को बनाएं खास - फोटो : अमर उजाला
आस्था पथ पर बैठकर रात को सफेद रोशनी से नहाए जानकी सेतू और गंगा नदी का संगम एक जादू सा लगता है। यहां आप घंटों पर बैठकर नदी की अठखेलियों को निहार सकते हैं। वहीं त्रिवेणी घाट के पास आस्था पथ पर आप सैर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
वीकेंड को बनाएं खास - फोटो : अमर उजाला
ऋषिकेश के तपोवन, स्वार्गाश्रम, शिवपुरी, हेंवल घाटी, कौड़ियाला, महादेव चट्टी आदि स्थानों कई खतरनाक घाट हैं। इन घाटों पर पानी की गहराई का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है। यहां आए दिन लोगों के डूबने की घटनाएं होती हैं। ऐसे में इन घाटों पर जाने से बचें। उन घाटों पर ही स्नान करें, जहां रेलिंग और चेन की सुविधा उपलब्ध है। रेलिंग से बाहर जाने की कोशिश बिल्कुल भी न करें।
विज्ञापन

7 of 8
वीकेंड को बनाएं खास - फोटो : अमर उजाला
यहां मिलेगी पार्किंग: त्रिवेणी घाट, अस्थायी पार्किंग चंद्रभागा, शिवानंद पार्किंग, तपोवन पार्किंग, नीलंकठ मंदिर में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।
 
विज्ञापन

8 of 8
वीकेंड को बनाएं खास - फोटो : अमर उजाला
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से ऋषिकेश की दूरी: 21 किलोमीटर
दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी (सड़क मार्ग) : 244 किलोमीटर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें