आनंद गिरि के आश्रम पहुंची सीबीआई
- फोटो : अमर उजाला
टीम के पहुंचने से पहले हरिद्वार पुलिस ने आश्रम की सुरक्षा बढ़ा दी थी। सीओ श्यामपुर सर्किल रेखा यादव, थाना प्रभारी श्यामपुर अनिल चौहान वहां मौजूद रहे। मीडिया और पुलिस कर्मियों को आश्रम में प्रवेश नहीं करने दिया। टीम अपने साथ लैपटॉप लेकर गई। टीम ने आश्रम के कमरों में छानबीन की। छत पर जाकर भी खोजबीन की।