फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून-मसूरी: दिन में चटक धूप तो शाम को जमकर बरसे मेघ, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी, भारी बारिश का येलो अलर्ट, तस्वीरें...

Wed, 29 Sep 2021 09:33 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 5
देहरादून और मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
राजधानी देहरादून में मौसम के बदले मिजाज के चलते कभी चटक धूप तो कभी झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। बुुधवार को मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा। वहीं, पहाड़ों की रानी मसूरी में दो दिन मौसम साफ रहने के बाद बुधवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली।

दोपहर बाद आसमान में काले बादलों ने झमाझम बारिश की। इससे राजधानी के प्रमुख चौराहों दिलाराम चौक, सर्वे चौक, घंटाघर, महाराजा अग्रसेन चौक, कारगी चौक, एश्लेहॉल आदि चौराहों पर जबरदस्त जलभराव हो गया।

चारधाम यात्रा 2021: बदरीनाथ हाईवे पर भूस्खलन से रास्ता बंद, वाहनों की लगी कतार, सैंकड़ों लोग फंसे, तस्वीरें...

वहीं मूसलाधार बारिश के चलते राजधानी के टीचर्स कॉलोनी, खुड़बुड़ा मोहल्ला, सरस्वती विहार, केवल बिहार, सुमननगर, नीलकंठ विहार, पंडितवाणी, गांधी रोड, आईएसबीटी , किशननगर, राजेंद्रनगर, त्यागी रोड, पटेल नगर कई इलाकों में जलभराव से लोग परेशान हुए। चौराहों पर जलभराव होने से यातायात बहाल कराने में पुलिसकर्मियों को भी भारी मशक्कत करनी पड़ी।  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक राजधानी दून व आसपास के इलाकों में अगले 24 घंटे के भीतर कई दौर की बारिश की संभावना है। 
विज्ञापन

2 of 5
देहरादून में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत राजधानी के विभिन्न इलाकों में तमाम निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते ज्यादातर इलाकों में सड़कों की खुदाई कर दी गई है। परिणामस्वरूप झमाझम बारिश होने के साथ ही समुचित जलनिकासी नहीं होने की वजह से स्थिति और बदतर हो गई। 

विज्ञापन

3 of 5
मसूरी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
पहाड़ों की रानी मसूरी में झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं बारिश के बाद तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है और सुबह-शाम घना कोहरा होने लगा है। मसूरी शहर में बुधवार सुबह से हल्की धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया और मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश से मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक होटलों में कैद रहे। 

4 of 5
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मौसम की विदाई की बेला में राज्य के मैदानी व पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं। कई जिलों में भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देहरादून में बारिश - फोटो : अमर उजाला
गढ़वाल क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में तेज बौछारों के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें