फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस मंदिर में है एक चमत्कारी वृक्ष, नवरात्रों में डोरी बांधने से पूरी होती है हर मनोकामना

Thu, 30 Mar 2017 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
वैसे तो उत्तराखंड में देवी के कई मंद‌िर हैं। लेक‌िन एक मंद‌िर ऐसा भी है जहां पर एक चमत्कारी वृक्ष है। ज‌िस पर नवरात्रों में अगर सच्चे मन से डोरी बांधी जाए तो हर मनोकामना पूरी होती है।
विज्ञापन

2 of 6
हरिद्वार में शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं के मुख शिखर पर स्थित मंसा देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। मंसा देवी के दर्शन के साथ यहां मौजूद स्नोही वृक्ष पर डोरी बांधने की भी परंपरा भी चली आ रही है। कहते हैं कि इस वृक्ष पर डोरी बांधने से मनोकामना पूरी हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
चैत्र व शारदीय नवरात्र में मां मंसा देवी मंदिर में मां मंसा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही सुबह-शाम मां की आरती भी होती है। मंदिर में सुबह से शाम तक रोजाना हजारों भक्त मां के दर्शन कर आशीर्वाद लेते हैं।

4 of 6
मंसा देवी मंदिर का उल्लेख स्कंद पुराण में भी आता है। इसमें मंसा देवी को दसवीं देवी माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि एक बार जब महिसासुर नामक राक्षस ने देवताओं को पराजित कर दिया। इसके बाद देवताओं ने देवी का स्मरण किया और देवी ने प्रकट होकर महिषासुर नामक राक्षस का वध कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
इस पर देवताओं ने देवी की पूजा अर्चना की और देवी से कहा कि हे देवी जिस प्रकाश आपने हमारी मंसा को पूरा किया इसी प्रकार कलियुग में भी भक्तों की मंसा को पूरा कर उनकी विपत्ति को दूर करें। कहते हैं कि इस पर देवी ने हरिद्वार के शिवालिक मालाओं के मुख्य शिखर के पास ही विश्राम किया गया और इसी कारण से यहां मंसा देवी मंदिर की स्थापना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंदिर की स्थापना के दौरान इसे आम भारतीय मंदिरों की तरह की बनाया गया।  इसमें किसी विशेष वास्तुकला का नमूना नहीं है। कहते हैं कि इसे दक्षिण भारत के मंदिरों की नकल के आधार पर बनाया गया। मंदिर परिसर में वर्षों पुराना स्नोही वृक्ष भी है।  हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंसा देवी मंदिर का दर्शन कर इस वृक्ष पर डोरी भी बांधते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें