मां डाट काली मंदिर में भक्तों की ऐसी भीड़ जमा हुई कि दो दिन के लिए दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद करना पड़ा। लाल-लाल चुनरी सितारों वाली... जैसे भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। मौका था मां डाट काली मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित माता के विशाल जागरण का।
विज्ञापन
माता के भक्तों की ऐसी भीड़ कि दो दिन के लिए बंद करना पड़ा हाईवे
2 of 6
maa daat kali mandir jagran
दिल्ली और पंजाब से आए भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर माहौल को पूरी तरह भक्तिमय कर दिया। दूर दराज से जुटे भारी संख्या में श्रद्धालु माता के भजनों पर जमकर झूमे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने मां का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
माता के भक्तों की ऐसी भीड़ कि दो दिन के लिए बंद करना पड़ा हाईवे
3 of 6
maa daat kali mandir jagran
वार्र्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में आशारोड़ी पुलिस चौकी से मां के भवन तक भव्य लाइटिंग वाले द्वार सजाए गए। पूरे परिसर की विशेष सजावट की गई। ज्योत प्रज्ज्वलन के साथ ही मां डाट काली और भद्र काली मंदिर में जागरण की शुरुआत हुई।
माता के भक्तों की ऐसी भीड़ कि दो दिन के लिए बंद करना पड़ा हाईवे
4 of 6
maa daat kali mandir jagran
भद्रकाली मंदिर में जागरण की शुरुआत पंजाब से आए संजीव कुमार एवं पार्टी ने माता के भजनों से की। इसके बाद दून के सुशील कश्यप ने भजनों का सिलसिला जारी रखा।
विज्ञापन
माता के भक्तों की ऐसी भीड़ कि दो दिन के लिए बंद करना पड़ा हाईवे
5 of 6
maa daat kali mandir jagran
डाट काली मंदिर में भजन की शुरुआत दिल्ली के श्याम जी श्याम ने की। इसके बाद जॉनी सूफी ने देवी की भेंट गाई। जागरण में देहरादून के साथ ही सहारनपुर, रुड़की, हरिद्वार, हरियाणा से श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
माता के भक्तों की ऐसी भीड़ कि दो दिन के लिए बंद करना पड़ा हाईवे
6 of 6
maa daat kali mandir jagran
मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी ने बताया कि बुधवार को भंडारे के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा। इससे पहले सोमवार को झंडा परिक्रमा निकाली गई थी। वहीं, जागरण के चलते शाम से डाट काली मंदिर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। इसके लिए पहले ही रूट डायवर्ट कर दिया गया था। मौके पर महंत रमन प्रसाद गोस्वामी, गौरव कुमार, विशाल सूरी, अंकुर दीक्षित, पवन सैनी, दिनेश अग्रवाल, हरीश मारवाह आदि मौजूद रहे।