फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें, कैसे सोने की मूर्ति के लिए बदमाशों ने आश्रम में मचाया तांडव

Fri, 07 Oct 2016 08:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 4
loot - फोटो : amar ujala
हरिद्वार जिले के बहादराबाद थाना क्षेत्र में बदमशों ने सोने की मूर्ति के लिए एक आश्रम में ताडंव मचा दिया। क्षेत्र के शिव धाम आश्रम में बुधवार देर रात बदमाशों ने पुजारी को बंधक बनाकर हथियार के बल पर हजारों रुपए सहित अन्य समान लूट लिया।
विज्ञापन

2 of 4
loot
जानकारी अनुसार देर रात बदमाशों ने खेत के रास्ते आकर आश्रम की पीछे की दीवार को पार कर आश्रम में प्रवेश किया। बदमाशों ने सो रहे पुजारी श्रवण पुरी को बंधक बनाकर हथियार दिखाकर धमकाया और सोने की मूर्ति मांगने लगे। महाराज के मना करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की और उनसे 20 हजार रुपए, मोबाइल और कमरे में रखा 2 पैकिट घी लूट लिया।
 
विज्ञापन

3 of 4
loot
इसके बाद बदमाश आश्रम में दूसरी मंजिल पर सो रहे महाराज प्रेमानन्द के पास गए। उनके द्वारा कमरा न खोलने पर बदमाशों दो राउंड फायर किये, जिससे कि महाराज बाल बाल बच गए। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए। जिस कारण बदमाश वहां से भाग गए। 
 
विज्ञापन

4 of 4
loot
उसके बाद महाराज ने 100 नंबर पर फोन किया। पुलिस को मौके से एक खोका बुलेट मिला। पुजारी श्रवण गिरी ने बताया कि करीब आठ से बदमाश थे। बदमाशो ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। बताया कि घटना करीब रात एक बजे की है। बदमाश दो घंटे तक आश्रम में ही थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें