फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी को जीते रहने और जीतने का आशीर्वाद देने दूरदराज से पहुंची बुजुर्ग महिलाएं, तस्वीरें

Sat, 06 Apr 2019 11:04 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित भाजपा की चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए आसपास के जिलों से कई बुजुर्ग महिलाएं भी पहुंचीं। वे मोदी को देखकर उत्साहित दिखीं। हालांकि कुछ ने मोदी को करीब से नहीं देख पाने का मलाल होने की बात कही। उन्होंने दूर से ही पीएम मोदी को जीते रहने और जीतने का आशीर्वाद दिया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
शुक्रवार को परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे से ही महिलाओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान उनमें पीएम मोदी को देखने का काफी उत्साह नजर आ रहा था। रैली में आगे बैठकर मोदी को देखने की महिलाओं ने पूरी कोशिश की, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण उनकी यह कोशिश नाकाम रही। तेज धूप और गर्मी भी उनके उत्साह को कम नहीं कर पाई। वह बार-बार मोदी के आने के बारे में पूछ रही थीं। करीब साढ़े तीन बजे जैसी ही पीएम मोदी के आने की घोषणा हुई तो उनके चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

3 of 6
परेड ग्राउंड में मोदी के आने की खबर सुनकर मन बना लिया था कि इस बार सभी काम छोड़कर मोदी को देखने जाऊंगी। पहले तो बेटे ने अकेले भेजने से मना कर दिया, लेकिन समझाने पर वह मान गया। जिस पर मैं यहां मोदी को देखने आ पाई। - पार्वती रावत (70), बड़ोवाला 
 

4 of 6
मोदी से मिलने की बहुत तमन्ना थी। उम्र भी बहुत हो गई है। सोचा अगली बार शायद यह मौका नहीं मिल पाए। इसलिए सुबह ही घर से चल पड़ी थी, लेकिन समय से नहीं पहुंच पाई। जिससे काफी पीछे बैठने की जगह मिल पाई। दूर से ही सही, मोदी को देखकर खुश हूं। - गंगोत्री देवी (80), हरिद्वार   
विज्ञापन

5 of 6
मोदी देश का बेटा है। उसने सेना पर हुए हमले का आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमें ऐसा ही नेता चाहिए जो देश की जनता की पीड़ा को समझे और निवारण करे। - प्रेमलता (65), विजय कॉलोनी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोदी ने गरीबों के लिए बहुत काम किए हैं। पहले जिन योजनाओं का पैसा सरकारी कर्मचारी खा जाते थे, वह अब सीधे खाते में आ जाता है। पहले पेंशन मिलने का कुछ पता नहीं होता था। अब तीन-चार महीने में आ ही जाती है। - रुकमणि देवी (80), हरिद्वार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें