बता दें कि कोरोना को लेकर लॉकडाउन जब से लागू हुआ था तब से उत्तराखंड में वाइन शॉप बंद थीं, जिन्हें लॉकडाउन थ्री के पहले दिन करीब 40 दिन बाद खोल दिया गया। सोमवार से पाबंद क्षेत्रों को छोड़कर शराब और बीयर की दुकानें खोली गई। लेकिन जैसे ही दुकानें खुली वहां बड़ी संख्या में लोग पहुुंच गए।