फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी-दामाद और नातिन संग हंसी-खुशी घर लौट रहे थे पिता, रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे में कार के उड़े परखच्चे, तस्वीरें...

Mon, 04 May 2020 07:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून)
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड के विकासनगर में त्यूनी-चकराता मोटर मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। पिता अपनी बेटी दामाद और चार साल की नातिन को कार से लेकर घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही कार खाई में गिर गई। हादसे में पिता ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, अन्य तीनों हायर सेंटर में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार तहसीलदार श्यामलाल (50) पुत्र भगतराम निवासी मुंधोल विकासनगर सोमवार सुबह वह अपनी बेटी सुजाता देवी (28), दामाद जितेंद्र सेमवाल (32) पुत्र मोहनलाल सेमवाल और चार वर्षीय नातिन प्रियांजलि के साथ कार में सवार होकर त्यूनी से विकासनगर की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन तभी वे कार पर अपना नियंत्रण खो बैठे और कार गहरी खाई में जा गिरी। सड़क से गुजर रहे लोगों ने कार को खाई में गिरा देख इसकी जानकारी त्यूनी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने वहां पहुंचकर उन्हें खाई से बाहर निकलवाया। 

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान श्यामलाल ने मौके पर दम तोड़ दिया। लेकिन हादसे के बाद घायलों को खाई से बाहर निकालने में थाना पुलिस और स्थानीय लोगों को खासा मशक्कत करनी पड़ी। खड़ी चढ़ाई होने के कारण खाई में उतरने का कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में ग्रामीणों को चेन बनाकर घायलों और मृतक को स्ट्रेचर की मदद से खाई से बाहर निकालना पड़ा। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा सका। हालत गंभीर देखते हुए तीनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
श्याम दत्त महासू मंदिर हनोल समिति के सचिव मोहन लाल सेमवाल के समधी थे। उनकी मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मृतक के तहसील परिसर स्थित घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें